फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm arvind kejriwal request centre to buy vaccines also tells around 900 new covid cases in last 24 hours

दिल्ली: 24 घंटे में सामने आए 1000 से कम नए कोरोना केस, केजरीवाल बोले- धीरे-धीरे करेंगे अनलॉक

Sat, 29 May 2021 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 May 2021 12:29 PM IST
सार

दैनिक मामलों के साथ संक्रमण दर भी घटकर 1.19 फीसदी हो गई है। यानी, अब 100 लोगों की जांच में 1 व्यक्ति ही संक्रमित मिल रहा है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal request centre to buy vaccines also tells around 900 new covid cases in last 24 hours
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिकुड़ रहा है। शनिवार को 68 दिन के बाद पहली बार एक हजार से कम संक्रमित पाए गए है। इससे पहले 22 मार्च को संक्रमण के 888 मरीज थे। उसके बाद से ही मामले लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन


दैनिक मामलों के साथ संक्रमण दर भी घटकर 1.19 फीसदी हो गई है। यानी, अब 100 लोगों की जांच में 1 व्यक्ति ही संक्रमित मिल रहा है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में 122 मौतें हुई हैं, जो संक्रमितों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


इससे पहले जब एक हजार से कम मामले आए थे। उस दौरान सिर्फ 7 लोगों की मौत हो रही थी। इस हिसाब से देखें तो मौत के आंकड़े करीब 23 गुना ज्यादा है। दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा भी 24 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2380 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में अभी तक 14,24,646 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,87,538 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक कुल 24,073 मौतें हो चुकी है। सक्रिय मरीज फिलहाल 13,035 रह गए हैं। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 80,473 जांच हुई, जिसमें 1.19 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। 


आरटीपीसीआर से 56,559 और रैपिड एंटीजन से 23,914 टेस्ट हुए। अभी तक 1 करोड़ 91 लाख 61 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।कंटेनमेंट जोन 20,805 रह गए हैं।

लगातार बढ़ रही है मृत्युदर
मौत के मामलों में कमी न आने से दिल्ली में मृत्युदर लगातार बढ़ रही है। इस समय कुल मृत्युदर 1.69 फीसदी है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 9,427 मामले आए हैं, जबकि 1060 लोगों की मौत हुई है। इस लिहाज से पिछले सात दिन की मृत्युदर 9 फीसदी है, जो रिकॉर्ड है। संक्रमितों के तेजी से कम होने के बाद भी मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है।यही कारण है कि मृत्युदर में लगातार इजाफा हो रहा है।

ऐसे कम हुए संक्रमित
तारीख- दैनिक मामले
01मई-25,219
03-18,043
06-19,133
09-13,336
12-13,287
15-6430
18-4482
22-2260
27-1072
29-956

संक्रमितों के मुकाबले मौतों में कमी नहीं
तारीख- मौतें
01मई-412
03-448
06-335
09-273
12-300
15-337
18-265
22-182
27-117
29-122

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed