फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal replies to PM Modi and CM Yogi says he do not know abusing but water electric supply and making schools

केजरीवाल का पीएम मोदी को जवाब: मैं गाली देना नहीं स्कूल बनाना और बिजली की आपूर्ति करना जानता हूं

Tue, 08 Feb 2022 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

केजरीवाल ने आगे कहा, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जनता के द्वारा चुने गए हैं। उन्हें कई आशाओं के साथ चुना गया है। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे पर अंगुली उठाना ठीक बात नहीं है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal replies to PM Modi and CM Yogi says he do not know abusing but water electric supply and making schools
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मीडिया के सामने आए और संसद से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनकी सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर खुलकर बोले। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इन आरोपों का जवाब देना जरूरी था। वरना आपको लगेगा कि मैंने गुनाह स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


दिल्ली के सीएम बोले, जब कल मुझ पर हमला हुआ तो मैं अचंभित था। लेकिन इन आरोपों का जवाब देना जरूरी था वरना आप कहते कि मैंने अपना जर्म कबूल कर लिया है। मुझे जो कहना था मैंने ट्विटर पर कह दिया है। मुझे गाली देने नहीं आती, मुझे स्कूल बनाना और बिजली-पानी की आपूर्ति करने आता है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जनता के द्वारा चुने गए हैं। उन्हें कई आशाओं के साथ चुना गया है। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे पर अंगुली उठाना ठीक बात नहीं है। हम भले ही अलग-अलग पार्टियों से आते हों लेकिन लोग हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनकी भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री यह बातें प्रधानमंत्री के सोमवार को लोकसभा में दिए गए भाषण के जवाब और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई अपनी ट्विटर वार को लेकर कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed