फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal live press conference on corona crisis in delhi app launch on hospital beds

दिल्ली में 'Delhi Corona' एप लॉन्च, बताएगा किस अस्पताल में हैं कितने बेड और वेंटिलेटर

Tue, 02 Jun 2020 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal live press conference on corona crisis in delhi app launch on hospital beds
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया दिल्ली कोरोना एप - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर आगे की रणनीति सामने रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक एप लॉन्च किया जा रहा है जो बताएगा कि दिल्ली के किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं ताकि कोरोना के मरीजों को अस्पताल के लिए दर-दर न भटकना पड़े।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने आप लोगों के लिए कई इंतजाम किए हैं। जहां भी कोरोना पहुंचता है तो वहां फैलता जरूर है। सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की होती है कि बेड नहीं होते, वेंटिलेटर नहीं होते। ऐसे में हालात और खराब हो जाते हैं। लेकिन दिल्ली इस मामले में कोरोना से आगे है। दिल्ली में बेड की कमी नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में लगभग 4100 बेड खाली हैं, लेकिन लोगों को पता नहीं होता कि वे कहां जाए जहां उन्हें बेड, वेंटिलेटर आदि मिल सकेंगे। इसके लिए हम आज एक एप (Delhi Corona) लॉन्च कर रहे हैं जिसमें सभी अस्पतालों की जानकारी होगी कि किस अस्पताल में कितने बेड, वेंटिलेटर आदि हैं। इसमें सभी सरकारी और निजी अस्पतालों का डाटा है। 


केजरीवाल ने बताया कि आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर स्मार्टफोन नहीं है तो आप इसके वेब पेज पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा 1031 पर फोन कर एसएमएस पर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस एप को दो बार अपडेट किया जाएगा। एक बार सुबह 10 बजे और फिर शाम 6 बजे। इसे व्हॉट्सएप नंबर 800007722 से भी डाउनलोड कर सकते हैं।


अगर आपको बेड होने के बाद भर्ती नहीं किया जाता तो आप तुरंत 1031 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दें। यह सीधे आपकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाएगा और आपको मदद मिलेगी।

किया घर पर इलाज कराने का आग्रह
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब सुविधा मिलने के बाद भी मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने घर में रहकर ही इलाज कराएं। आपका पूरा ध्यान घर पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed