{"_id":"63d8992099ac575d827f8845","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-gets-life-threatening-calls-accused-is-mentally-unstable-police-apprehended-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं तुम्हें गोली मार दूंगा केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं तुम्हें गोली मार दूंगा केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 31 Jan 2023 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:10 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गोली मारने की धमकी मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के मुंडका इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने दिल्ली के सीएम को फोन पर धमकी दी थी, जिसके चलते आरोपी को ट्रेस किया जा सका।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी दिल्ली गेट स्थित एक आई सेंटर में नर्सिंग अर्दली का काम करता है। उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की कोशिश तो कर रही है लेकिन अब कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।