फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm arvind kejriwal big announcements for covid victims ration also without card orphans kids free education compensation for kins of deceased of covid

केजरीवाल के 4 बड़े एलान: बिना कार्ड मिलेगा राशन, अनाथ बच्चों की शिक्षा मुफ्त, मुआवजा भी देगी सरकार

Tue, 18 May 2021 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 May 2021 05:08 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई तबकों के लिए घोषणाएं की हैं जिसमें राशन से लेकर बच्चों की पढ़ाई और पेंशन तक शामिल है....

विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal big announcements for covid victims ration also without card orphans kids free education compensation for kins of deceased of covid
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड पीड़ितों के लिए बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में जिन्हें जरूरत है लेकिन उनके पास कार्ड नहीं है तो भी उन लोगों को राशन मिलेगा। हर जरूरतमंद को महीने में 10 किलो राशन मिलेगा। वहीं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना के चलते हो गई है उनकी शिक्षा दिल्ली सरकार कराएगी। वहीं जिनके घर में कमाने वाला एकमात्र शख्स कोरोना के चलते नहीं रहा उन्हें भी पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौरान आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा और लॉकडाउन की वजह से रोजगार ठप पड़े। कई लोग ऐसे हैं जिनके घर में खाने पीने की दिक्कत होती है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें मैं जानता हूं कोरोना में उनके मां-बाप चले गए। कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके कमाने वाले बच्चे चले गए। बीते कुछ दिनों से हम लोग इसी पर मंथन कर रहे थे कि कैसे इस वक्त में हम ऐसे लोगों की मदद कर सकें, उनकी समस्याओं को दूर कर सकें। विचार-मंथन के बाद हमने चार फैसले लिए हैं जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी-
विज्ञापन
विज्ञापन


1) दिल्ली में 72 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड है। सरकार ऐसे लोगों को पांच किलो राशन देती है। इस महीने ऐसे लोगों को फ्री राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की योजना के तहत पांच किलो राशन और दिया जाएगा। इस तरह इस महीने लोग 10 किलो राशन ले सकेंगे। लेकिन दिल्ली में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें जरूरत है और उनके पास कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन दिया जाएगा। दो-चार दिन में यह प्रणाली लागू हो जाएगी।

2) कई ऐसे लोग हैं जिनकी कोरोना से मौत हो गई है। आपकी इस क्षति को हम पूरा नहीं कर सकते लेकिन आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। ऐसे लोगों को 50-50 हजार का मुआवजा (एक्स-ग्रेशिया अमाउंट) दिया जाएगा।

3) ऐसे परिवार जिसमें कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है उन्हें 50 हजार के मुआवजे के साथ 2500 रुपये का पेंशन भी शुरू किया जाएगा। पति की मौत होने पर पत्नी को, पत्नी की मौते होने पर पति को और जिनकी शादी नहीं हुई है उनके माता-पिता को पेंशन दी जाएगी। 

4) ऐसे बच्चे जो कोरोना की वजह से अनाथ हो गए हैं। ऐसे हर बच्चे को हर बच्चे को 2500-2500 रुपये हर महीने दिया जाएगा 25 साल तक और उनकी शिक्षा भी मुफ्त करवाई जाएगी।


 कहां से आएगा पैसा
केजरीवाल ने कहा कि लोग बोलेंगे कि अब यह पैसा कहां से आएगा, तो हम बता दें कि हम अपने तमाम प्रोजेक्ट में पैसा बचाते हैं। भ्रष्टाचार कम होने के चलते भी पैसा बचता है। वही पैसा हम इन योजनाओं में लगाएंगे। इसके साथ ही हमने पिछले कुछ दिनों में काफी काम किया है इस बात को लेकर कि किन गैर-जरूरी खर्चों को कम कर हम इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पैसे निकाल सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और इस मुश्किल की घड़ी से बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed