{"_id":"5f7b01698ebc3e9bca1af411","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-and-manish-sisodia-come-in-support-of-sanjay-singh-after-ink-thrown-on-him-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सिंह पर स्याही फेंकने को लेकर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- ये यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह पर स्याही फेंकने को लेकर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- ये यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय
Mon, 05 Oct 2020 05:17 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मृतक युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंक दी। इसके साथ ही विरोध में पथराव भी किया गया।
विज्ञापन
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संजय जी यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं। उन्होंने आप पर 14 एफआईआर की, दफ्तर सील किया पर आपको गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है। इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजय सिंह जी के काम से दुष्कर्म के आरोपी और उनकी पार्टी के लोग डरते हैं। इसीलिए कभी एफआईआर तो कभी स्याही फेंक कर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में राखी बिड़लान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीमा एलओपी नेता मौजूद थे।
वहीं हाथरस की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की सदस्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए। उनका अभी तक गांव में न आना बेहद निंदनीय है।