फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind kejriwal alleges BJP led MCD to demolish 63 lakh stores and houses calls it biggest destruction of free India

केजरीवाल का आरोप: दिल्ली के 63 लाख मकानों-दुकानों पर चल सकता है बुलडोजर, आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा

Mon, 16 May 2022 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 May 2022 02:36 PM IST
सार

केजरीवाल बोले, हम खुद भी अतिक्रण के खिलाफ हैं। हम नहीं चाहते कि दिल्ली खराब दिखे। दिल्ली में अतिक्रमण को लेकर कई बातें उसमें से एक है कि दिल्ली पिछले 75 सालों में जैसा बसा है वह प्लान्ड तरीके से नहीं बसा।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind kejriwal alleges BJP led MCD to demolish 63 lakh stores and houses calls it biggest destruction of free India
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। उनका कहना है कि हम आने वाले कुछ महीनों तक यह अभियान चलाएंगे और दिल्ली से अतिक्रमण हटाएंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल बोले, हम खुद भी अतिक्रण के खिलाफ हैं। हम नहीं चाहते कि दिल्ली खराब दिखे। दिल्ली में अतिक्रमण को लेकर दो बातें हैं, उसमें से एक है कि दिल्ली पिछले 75 सालों में जैसा बसा है वह प्लान्ड तरीके से नहीं बसा। दिल्ली जिस तरह से बनी उसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा दिल्ली एन्क्रोच्ड(अतिक्रमण कर बनी) कही जा सकती है। तो प्रश्न उठता है कि क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा प्रश्न ये है कि जिस तरीके से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, न कोई कागज है न किसी को मौका दिया जा रहा है। कहीं भी बुलडोजर ले जाकर मकान व दुकान तोड़ने लगते हैं। लोग अपने कागज लेकर गुहार लगाते रह जाते हैं लेकिन ये किसी की नहीं सुनते। कोई कागज नहीं देखे जा रहे बस बुलडोजर चलाया जा रहा है, ये तो गलत है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इनकी प्लानिंग है कि सभी कच्ची कॉलोनियों को तोड़ा जाएगा। दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में लगभग 50 लाख लोग रहते हैं। झुग्गियां तोड़ना भी इनका प्लान है जहां लगभग 10 लाख की आबादी रहती है। इसके अलावा ये तीन लाख प्रॉपर्टी की ऐसी लिस्ट बनाई है जिसमें नक्शे से हटकर किसी ने बालकनी बना ली या कोई मामूली निर्माण कर लिया। 63 लाख लोगों पर बुलडोजर चलेंगे। मैं समझता हूं कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा। ये तो सही नहीं है।
 

भाजपा ने पूरा नहीं किया जहां झुग्गी वहां मकान का चुनावी वादा

चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि जहां झुग्गी वहीं मकान बना के दिए जाएंगे और अब ये सबको तोड़ने के लिए आ गए। हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। लेकिन 63 लाख लोगों को आप बेघर कर दोगे उनकी जिंदगी खराब कर दोगे हम ये नहीं बर्दाश्त करने वाले।

15 साल तक निगम में भाजपा का राज था और इस दौरान आपने अतिक्रमण कराया, पैसे ले-लेकर कराया। अब 18 मई को इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है तो क्या इनके पास नैतिक अधिकार है कि निगम ये अभियान चला सके। आप चुनाव कराइए और नए शासन को निर्णय लेने दीजिए जो करना होगा करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी वादा करती है कि वो दिल्ली को सुधारेगी, जैसे उसने पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया। कच्ची कॉलोनियों को साफ-सुथरा बनाएंगे, लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे। वहां पहले ही हमने सड़क बिजली पानी की व्यवस्था कर दी है। झुग्गी वालों के लिए मकान बना रहे हैं लेकिन समय लग रहा है। जिन लोगों को थोड़े बहुत अतिक्रमण कर रखा है जिससे किसी को बाधा पहुंचती है उन्हें कहेंगे तो वो हमेशा की तरह खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। लेकिन ऐसे बुलडोजर चलाकर नहीं।

हम इसका सख्त विरोध करते हैं। मैंने विधायकों की मीटिंग ली और कहा कि चाहे जेल जाना पड़े लेकिन आप लोगों के साथ खड़े रहें और इस तरह से बुलडोजर चलाना बिल्कुल सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed