फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM arvind kejriwal advises specialists in ddma meeting to audit death cases and request for measure to decrease mortality

डीडीएमए की बैठक में केजरीवाल ने विशेषज्ञों से मांगा सुझाव-किस तरह मौतों को रोका जाए

Wed, 25 Nov 2020 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM arvind kejriwal advises specialists in ddma meeting to audit death cases and request for measure to decrease mortality
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
दिल्ली में कोरोना के हालात पर नियंत्रण रखने के लिए बने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में सीएम केजरीवाल भी शामिल हुए। सूत्रों के हवाले से इस बैठक से जानकारी आ रही है कि मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से सुझाव मांगा है कि ऐसा क्या किया जाए कि दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आए। 
विज्ञापन


इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा है मौतोंं का ऑडिट किया जाए। वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले और मृतक संख्या बढ़ने के बीच राजधानी के अस्पतालों में बीते दो हफ्तों के दौरान संक्रमितों के लिए 2000 सामान्य और 1300 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और मृत्यु दर को कम करने के लिए दिल्ली सरकार तमाम प्रयास कर रही है। मंगलवार को मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत थी। दिल्ली में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में कोविड-19 मरीजों के लिए दिल्ली में कुल 1300 आईसीयू और 2000 गैर आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा 232 आईसीयू बेड जीटीबी अस्पताल में बढ़ाए गए हैं। इसके बाद इसी अवधि में लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में 200 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए फिलहाल 9,000 सामान्य बेड और एक हजार से ज्यादा आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोविड-19 समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार को केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से एम्स और सफदरजंग अस्पताल जैसै केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में 1000 आईसीयू बेड दिल्लीवालों के लिए आरक्षित करने का अनुरोध किया था।

केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अगर केन्द्र सरकार शहरवासियों के लिए आईसीयू बेड आरक्षित रखती है तो हमारे लिए यह बहुत मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर की अधिक गंभीरता के कई कारण हैं, जिनमें से प्रदूषण सबसे प्रभावी कारक है।

केजरीवाल ने कहा कि तीसरी लहर में 10 नवंबर को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,600 नए मामले सामने आए थे और उसके बाद से संक्रमण के मामलों की संख्या तथा संक्रमण की दर दोनों में तेजी से कमी आ रही है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दिल्ली में संक्रमण की दर में आ रही कमी आगे भी जारी रहेगी। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 6224 नए मामले आए थे और 109 लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित होने की दर 10.14 प्रतिशत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed