{"_id":"66fade0ef8f61918d306542f","slug":"delhi-chief-minister-atishi-met-president-draupadi-murmu-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीएम आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, बोलीं- लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्थन की आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीएम आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, बोलीं- लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्थन की आशा
Mon, 30 Sep 2024 10:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:51 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। आतिशी ने कहा कि वह आशा करती हैं कि दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका समर्थन करेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
- फोटो : X@AtishiAAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की गई। राष्ट्रपति कार्यालय ने लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति से मुलाकात की। दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्थन की आशा है। आतिशी ने इस माह के शुरू में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में सीएम आतिशी ने मानहानि मामले में समन के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद विशेष अदालत के न्यायाधीश विशाल गोगने ने सोमवार को शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर को उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया।Called on Hon'ble President Smt. Droupadi Murmu ji at the Rashtrapati Bhavan today. Look forward to her support for the welfare of the people of Delhi. pic.twitter.com/avp7F1UY4E
विज्ञापन विज्ञापन— Atishi (@AtishiAAP) September 30, 2024