{"_id":"616592008ebc3e7636728013","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-has-sent-chadar-on-kaliyar-sharif-urs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर शरीफ के उर्स पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के नाम की चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर शरीफ के उर्स पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के नाम की चादरपोशी
Tue, 12 Oct 2021 07:17 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:17 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कलियर शरीफ के लिए चादर रवाना की थी। इसमे दिल्ली के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन और उर्स कमेटी के चेयरमैन एफआई इस्माइली सहित अनेक लोग शामिल थे...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कलियर शरीफ के उर्स पर चादर भेजी है। मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को भेजी गई चादर को लेकर उर्स कमेटी के चेयरमैन एफआई स्माइली आज कलियर शरीफ पहुंचे और उर्स के आगाज पर चादरपोशी की। इस अवसर पर दुनिया में शांति और अमन लाने के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कलियर शरीफ के लिए चादर रवाना की थी। इसमे दिल्ली के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन और उर्स कमेटी के चेयरमैन एफआई इस्माइली सहित अनेक लोग शामिल थे। हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्ला अलैह के 753वें उर्स की शुरुआत हो चुकी है और मुख्यमंत्री ने इसके लिए चादर भेजी है।
विज्ञापन