फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chhath Puja: BJP will attack Kejriwal for cleaning Yamuna during Chhath Puja

Delhi Chhath Puja: छठ पूजा में यमुना की सफाई पर केजरीवाल को घेरेगी भाजपा, एमसीडी चुनाव की तैयारी तेज

Thu, 27 Oct 2022 12:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

Delhi Chhath Puja: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पूर्वांचलियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि छठ पूजा पूर्वांचल के लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार है और वे दिल्ली में भी इसे बहुत धूमधाम से मनाते हैं...

विज्ञापन
Delhi Chhath Puja: BJP will attack Kejriwal for cleaning Yamuna during Chhath Puja
Delhi Chhath Puja: छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता मनोज तिवारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में एमसीडी चुनावों को देख भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार को यमुना सफाई के मुद्दे पर घेरने की योजना बनाई है। भाजपा पूर्वांचली मतदाताओं के बीच इस बात का खूब जोरशोर से प्रचार करेगी कि तमाम वादों के बाद भी दिल्ली सरकार यमुना को साफ़ करने में नाकाम रही। इससे न केवल यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि इससे छठ पूजा में आस्था रखने वाले पूर्वांचली समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी चोट पहुंच रही है। पार्टी की विशेष समिति इसे लोगों तक ले जाने का प्लान तैयार करेगी।

विज्ञापन

यमुना में होने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे छठ पूजा कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी थी। भाजपा ने इसे केजरीवाल सरकार का एंटी-हिंदू एजेंडा करार दिया था। भाजपा ने कहा था कि छठ पूजा के दौरान केवल प्राकृतिक और घर में बनी वस्तुओं का ही उपयोग होता है और इससे किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता।

विज्ञापन

लेकिन अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के घाटों पर छठ पूजा न करने के आदेश को रद्द कर दिया है। अब यमुना के किनारों पर छठ पूजा के कार्यक्रम किये जाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। भाजपा इस काम को अपनी जीत बताते हुए मतदाताओं तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना सफाई पर सरकार को घेरा

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पूर्वांचलियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि छठ पूजा पूर्वांचल के लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार है और वे दिल्ली में भी इसे बहुत धूमधाम से मनाते हैं। यह जानते हुए भी दिल्ली सरकार ने इसके लिए उचित तैयारियां नहीं की हैं। इससे पूर्वांचल के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के समय यमुना को साफ़ करना का दावा किया था। लेकिन सच्चाई यह है कि यमुना और ज्यादा प्रदूषण से घिरती जा रही है, इसका पानी लोगों के लिए उपयोग करने योग्य नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचली समुदाय के लोग इसके बाद भी यमुना किनारे छठ मनाकर विश्व शांति की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार लोगों को त्यौहार मनाने के लिए उपयुक्त माहौल नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed