{"_id":"65554087d9d7e8896403b243","slug":"delhi-change-in-tone-for-shehla-who-was-a-staunch-critic-of-bjp-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : भाजपा की कट्टर आलोचक शेहला रशीद के बदले सुर, मोदी-शाह की जमकर तारीफ, 370 की विदाई को बताया सही फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : भाजपा की कट्टर आलोचक शेहला रशीद के बदले सुर, मोदी-शाह की जमकर तारीफ, 370 की विदाई को बताया सही फैसला
Thu, 16 Nov 2023 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 03:34 AM IST
सार
रशीद ने कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति का माहौल है। यह फैसला सही था। उन्होंने कश्मीर में हुए बदलाव का श्रेय पीएम मोदी और शाह को दिया है।
विज्ञापन
शेहला रशीद
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और कभी भाजपा और केंद्र सरकार की कट्टर आलोचक रही शेहला रशीद ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है। रशीद ने कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति का माहौल है। यह फैसला सही था। उन्होंने कश्मीर में हुए बदलाव का श्रेय पीएम मोदी और शाह को दिया है।
विज्ञापन
रशीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि आज जब कश्मीर को देखती हूं, तो खुशी होती है। कश्मीर में हिंसा रोकने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत थी। शेहला ने कहा, कश्मीर गाजा नहीं है। यहां लोग केवल विरोध प्रदर्शन में ही शामिल थे। कोई खून खराबा नहीं हुआ। रशीद ने कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाने की भी बात की। कहा, जब नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा में दोस्ती हो जाएगी, उसी
विज्ञापन
दिन कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल जाएगा।
शेहला ने कहा, वामपंथी और उनके ईकोसिस्टम ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगाने के लिए सरकार की आलोचना की थी। केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करने के कारण सरकार के आलोचक वामपंथियों ने उनकी आलोचना की थी। बातचीत के दौरान शेहला ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की आलोचक से वह अब उनकी बड़ी प्रशंसक बन गई हैं। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के दौरान ही 2020 में उन्होंने सरकार के फैसले का समर्थन करना शुरू किया था।
विज्ञापन