फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi case kanjhawala accident mother of deceased lady raising many questions

दिल्ली में दरिंदगी: मां बोली- उसने तो इतने कपड़े पहने थे, फिर तन पर क्यों कुछ नहीं था?

Mon, 02 Jan 2023 02:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Jan 2023 02:52 PM IST
सार

दिल्ली में हुई भयावह दुर्घटना के बाद मृतक युवती की मां बेसुध हो गईं हैं। वह घटना के बारे में सोचकर सहम जा रही हैं और अपनी बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद से उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi case kanjhawala accident mother of deceased lady raising many questions
कंझावला कांड में सामने आया मृतका की मां का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक कार से 13 किलोमीटर तक  युवती के घसीटे जाने के मामले में पीड़ित मां का बयान सामने आया है। मृतका की मां बेटी की मौत से बेसुध हो गईं हैं। वह रह-रहकर बेहोश हो रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी बार रात 9.00 बजे बेटी से बात हुई थी।

विज्ञापन


मां ने कहा कि मैंने उससे रात 9.00 बजे बात की थी तब उसने कहा था कि वह सुबह करीब तीन-चार बजे तक घर आ जाएगी। पीड़ित मां का कहना है कि उनकी बेटी शादियों में इवेंट प्लानर का काम करती थी। वह परिवार की अकेली कमाने वाली सदस्य थी। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसे रविवार सुबह पुलिस ने फोन कर दुर्घटना के बारे में बताया। मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार करने को कहा गया। जब मेरा भाई पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उसे मेरी बेटी की मौत के बारे में बताया गया। तब यह बात मेरे भाई ने मुझे बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो-रोकर पूरा वाकया बताने वाली पीड़िता ने कहा कि मेरी बेटी ही परिवार में अकेली कमाने वाली थी। जब वह घर से निकली तो उसने कई कपड़े पहन रखे थे, लेकिन उसके शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं मिला। पीड़िता ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी दुर्घटना थी जिसमें मेरी बच्ची का ये हाल हो गया।
  यह है पूरा मामला
सुल्तानपुरी में शनिवार रात युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। रविवार तड़के 4:11 बजे राहगीरों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे।

सुल्तानपुरी में स्कूटी सवार बीस साल की युवती कार की चपेट में आ गई। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। करीब 3:24 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कार में बांधकर युवती को घसीटने की खबर मिली थी। गश्त पर मौजूद एसएचओ मौके पर पहुंचे तो युवती की स्कूटी सुल्तानपुरी में मिल गई। अभी जांच चल ही रही थी कि 4:11 बजे रोहिणी के कंझावला में युवती को कार से घसीटने की कॉल मिली। बाहरी जिला पुलिस भी जोंटी गांव पहुंच गई। यहा युवती का शव बरामद हो गया। 


शरीर की शायद ही कोई ऐसी हड्डी बची हो जो न टूटी हो। एक पैर भी गायब था। दूसरा पैर पूरी तरह टूटकर घूम चुका था। पीठ में रगड़ लगने से शरीर में गड्ढा हो गया था। पीछे की ओर से शरीर के अंदरूनी अंग भी गायब थे। माना जा रहा है कि युवती के शव और उसके कपड़ों के हिस्से सुल्तानपुरी से जोंटी गांव तक फैल गए। पुलिस की एक टीम रविवार को सुल्तानपुरी से घटनास्थल तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इस दूरी के दौरान मौके से अवशेष जुटाए। आरोपियों की कार का मैकेनिकल निरीक्षण करवाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed