फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi case against ex bjp mla manoj shokeen for allegedly sexual harassment his daughter in law

बीजेपी के पूर्व विधायक पर बहू से दुष्कर्म का आरोप, रिवॉल्वर के बल पर की हैवानियत

Sat, 10 Aug 2019 10:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
delhi case against ex bjp mla manoj shokeen for allegedly sexual harassment his daughter in law
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ उसकी बहू ने दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस जल्द ही आरोपी से पूछताछ करेगी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि पिछले साल उसकी शादी पूर्व विधायक के बेटे से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे तंग आकर उसने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दिल्ली पुलिस की वूमेन सेल में की थी। उसने आरोप लगाया कि गत वर्ष 31 दिसंबर की रात वह होटल में नए साल की पार्टी मनाकर घर पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटे के जन्मदिन वाले दिन दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने असंवैधानिक बताकर किया मानने से इंकार


रात 12 बजे सभी ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। इसके बाद उसका पति अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। महिला के मुताबिक, डेढ़ बजे रात ससुर कमरे में आया और छेड़छाड़ करने लगा। 

विरोध करने पर उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पूर्व विधायक ने उसके भाई और माता-पिता की भी हत्या करने की धमकी दी। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: जल्द तैयार होगा पहला डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर, नीचे गाड़ी, ऊपर मेट्रो भरेगी फर्राटा

7 अगस्त को साकेत कोर्ट में जब प्रोटेक्शन आफिसर ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिया तो उसने सारी बात बताई। बाद में उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। इस मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed