फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Car Free Day today: route will divert, No Entry for cars

दिल्ली कार फ्री डे आज: रूट रहेगा डायवर्ट, कारों की नो एंट्री

Tue, 22 Dec 2015 12:58 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi Car Free Day today: route will divert, No Entry for cars

विकास मार्ग पर मंगलवार को मनाए जा रहे तीसरे कार फ्री डे पर कारों की नो एंट्री रहेगी। पहली बार कार्यदिवस में मनाए जा रहे कार फ्री डे पर समस्या न हो इस लिए विकास मार्ग से जुड़ने वाली सड़कों पर कारों का रूट डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को इसकी शुरुआत साइकिल रैली के साथ होगी इसके साथ आज ही मोबाइल द्वारा ऑटो बुक करने के लिए पूछो ओ ऐप भी लॉन्च की जाएगी।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि जन परिवहन स्वस्थ जीवन के नारे के साथ अब बस करें अभियान के अंतर्गत तीसरा कार फ्री डे 22 दिसंबर को विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से कड़कड़ी मोड़ के बीच सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मनाया जाएगा।

विज्ञापन

शुरुआत साइकिल रैली से होगी जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री करेंगे

Delhi Car Free Day today: route will divert, No Entry for cars

इस दौरान विकास मार्ग पर कारें छोड़कर सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों की इंट्री होगी। कार का अलग-अलग जगहों से रूट डायवर्ट किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि कार फ्री डे की शुरुआत साइकिल रैली से होगी जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें अधिकारियों, स्थानीय निवासियों के अलावा व्यापारियों की भागीदारी प्रमुख होगी।

रैली सुबह 8 बजे पीएसके (पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र) विकास मार्ग निकट निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से शुरू होगी और कड़कड़ी मोड़ प्रीत विहार से फिर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन जाएगी और वापस पीएसके पर आकर समाप्त होगी। इसमें भाग लेने वाले सामाजिक संगठनों को पर्यावरण मित्र सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

नहीं हो कोई दिक्कत इसलिए जरूर पढ़ लें ये

Delhi Car Free Day today: route will divert, No Entry for cars

आईटी की ओर से जाते समय नोएडा, गाजियाबाद जाने के लिए अक्षरधाम नोएडा लिंक रोड एवं एनएच 24 का प्रयोग करें। आईटीओ की तरफ से गीता कालोनी, आनंद विहार जाने के लिए आईटीओ पुल पार गीता कॉलोनी होते हुए मास्टर प्लान रोड का इस्तेमाल करे।

पटपड़गज एवं प्रीत विहार जाने वाले कार चालक, न्यू पटपड़गंज रोड नरवाना रोड का प्रयोग करें। आनंद विहार या गाजियाबाद व नोएडा से आ रहे है तो कड़कड़ी मोड़ से मास्टर प्लान रोड या एनएच 24 का प्रयोग करे।

फैक्ट फाइल
500 से ज्यादा वॉलंटियर्स तैनात होंगे।
20 अतिरिक्त बसें इस रूट पर चलेगी।
50 पुलिसकर्मी रूट डायवर्जन पर तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed