फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cabinet decision Free Wi-Fi facility will continue so far 10561 places have hotspots

दिल्ली कैबिनेट का फैसला: जारी रहेगी फ्री वाई-फाई सुविधा, अब तक 10561 स्थानों पर लग चुके है हॉटस्पॉट

Wed, 04 Aug 2021 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 12:16 AM IST
सार

दिल्ली में फ्री वाई-फाई सुविधा जारी रहेगी। दिल्ली सरकार ने फ्री वाई-फाई सुविधा जारी रखने का फैसला किया है। दिल्ली में अभी तक 10561 स्थानों पर फ्री वाई-फाई के हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Delhi cabinet decision Free Wi-Fi facility will continue so far 10561 places have hotspots
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार ने राजधानी में फ्री वाई-फाई सुविधा जारी रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगाई है। राजधानी में 10561 स्थानों पर सरकार हॉटस्पॉट लगा चुकी है। दिल्ली दुनिया का पहला शहर है जहां सरकार की तरफ से पूरे शहर के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर 2019 में आईटीओ बस स्टॉप से फ्री वाईफाई योजना की शुरुआत की थी। केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में मुफ्त वाईफाई सुविधा देने के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाने लक्ष्य निर्धारित किया था। 
विज्ञापन


दिल्ली में अभी तक 10561 स्थानों पर फ्री वाई-फाई के हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं। इनमें से 2208 हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर लगाए गए हैं, जबकि 8353 अन्य जगहों पर लगाए गए हैं। लोगों को प्रति 500 मीटर की दूरी पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 21 लाख से अधिक लोग एक साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रत्येक हॉटस्पॉट की 100 मीटर रेडियस की रेंज है। हर व्यक्ति को 15 जीबी डाटा हर महीने मुफ्त में दिया जा रहा है। प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मुफ्त में मिल रहा है। औसतन 100 से 200 एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed