फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi book fair 2022 Books available at up to 90 percent discount

दिल्ली बुक फेयर : हिंदी-अंग्रेजी उपन्यास, कविताएं, कहानी व बाल साहित्य की किताबें बेहद कम कीमत पर उपलब्ध

Sat, 24 Dec 2022 08:22 AM IST
शाहरुख खान आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Dec 2022 08:22 AM IST
सार

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके जापानी अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक गुरु रयूहो ओकावा की लिखी चालीस भाषाओं में अनुवादित 100 से ज्यादा किताबें भी मेले में आई हैं। 

विज्ञापन
delhi book fair 2022 Books available at up to 90 percent discount
delhi book fair 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली बुक फेयर में 90% तक की छूट पर किताबें मिल रही हैं। कई बेस्ट सेलर हिंदी-अंग्रेजी उपन्यास, कविताएं, कहानी व बाल साहित्य की किताबें बेहद कम कीमत पर यहां उपलब्ध हैं। मेले में नन्हे मुन्ने बच्चे अपने माता पिता के कंधों पर बैठे मेला घूमते व किताबें खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वह यहां से ढेरों नवीनतम स्टेशनरी खरीद रहे हैं, जो अभी बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। बच्चों के लिए मनभावन टॉय पेंसिल, क्यूट पेन, इरेजर, कलर स्केच, डॉल वाले स्कूल बैग और जमेट्री बॉक्स इत्यादि की अनेक वैरायटी यहां मिल रही हैं। 
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके जापानी अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक गुरु रयूहो ओकावा की लिखी चालीस भाषाओं में अनुवादित 100 से ज्यादा किताबें भी मेले में आई हैं। हिंदी में ‘’मसीहा के नियम’’ इनकी नवीमतम रचना भी यहां उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अन्य अनुवाद को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है। इसके अलावा सूर्य के नियम, बुद्ध की शिक्षा का सार, आस्था के नियम, अजेय नेतृत्व के नियम, प्रसन्नता के नियम, आध्यात्म के चमत्कार, खुश हूं मैं जैसी महत्वपूर्ण किताबें हिंदी में उपलब्ध हैं। 

दर्शकों को नई तकनीक वाली स्टेशनरी पसंद आ रही

मेले में नई तकनीक वाली कई ऐसी स्टेशनरी उपलब्ध है, जो कि लोगों को लुभा रही है। डॉक्स के स्टॉल पर ऐसी पेंसिल, इरेजर, ब्रश पेन है, जिससे एक साथ मोटा पतला लिखा जा सकता है। इसमें 26 कलर एक साथ हैं। स्पोकीन के स्टॉल पर चिल्ड्रेन टैबलेटवेयर सेट, पेन डेस्क एसेसरीज, बुक मार्क्स, चिल्ड्रेन डायरी, टॉय पेन, पेंसिल, क्यूट पेन व पेंसिल उपलब्ध है, जिन्हें बच्चे पसंद कर रहे हैं। लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर इन स्टॉल पर पहुंच रहे हैं।

क्रिसमस ट्री के साथ ले रहे हैं सेल्फी
बच्चों के आकर्षण के लिए हॉवी क्राफ्ट के स्टॉल पर क्रिसमस ट्री भी बनाया गया है, बच्चे इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं। मदन बुक्स कलेक्शन के स्टॉल पर पुराने उपन्यासों का संग्रह है। सबसे ज्यादा किताबें इन्हीं के स्टॉल पर है। इग्नू के स्टॉल पर तिरंगे वाला सेल्फी पॉइंट भी लुभावना है। एच-4 01एच स्टॉल पर कोई भी बेस्ट सेलर उपन्यास केवल 100-200 रुपये में उपलब्ध है। 

प्रकाशन विभाग 1500 किताबों के साथ शामिल हुआ
प्रकाशन विभाग मेले में 1500 किताबों के साथ शामिल हुआ है। चरित्रों पर आधारित सैकड़ों किताबों पर 90% तक छूट मिल रही है। बाकी किताबों पर 10-50% तक छूट मिल रही है। पंजाब की लोककथा, भारतीय चित्रकला में संगीत तत्व और गांधी साहित्य की कई प्रतियां खरीदी जा चुकी हैं। इनमें बच्चों की ढेरों नई किताबें, कार्टून कैरेक्टर वाली किताबें, कविताएं, लघु कथाएं, लोक कथाएं, शेयर मार्केट, संस्कृति और इतिहास की समझ पैदा करने वाली किताबें, बच्चों के लिए उपन्यास, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सीरीज, परमवीर चक्र विजेताओं की पराक्रम गाथा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी से जुड़ा साहित्य का भंडार शामिल है।

इसके अलावा साहित्य और मास मीडिया पर बहुत सी किताबें हैं। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री आइकन पर भी किताबें उपलब्ध हैं। साहित्य के नामवर और किशोर डॉट कॉम इन दो किताबों का शुक्रवार को विमोचन किया गया। प्रकाशन विभाग के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने इन किताबों का विमोचन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed