फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi book fair 2017 starts at pragati maidan on 26th august

'पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया की थीम पर प्रगति मैदान में सज गया किताबों का मेला

Sun, 27 Aug 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
 delhi book fair 2017 starts at pragati maidan on 26th august
DELHI BOOK FAIR 2017

पुस्तक प्रेमियों के लिए शनिवार को प्रगति मैदान में 23वें दिल्ली पुस्तक मेले का आगाज हुआ। मेले का उद्घाटन आईटीपीओ (इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन) के कार्यकारी निदेशक दीपक कुमार और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के पदाधिकारियों ने किया। पुस्तक मेले का थीम पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत है। 3 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में 290 से अधिक प्रकाशकों ने भागीदारी की है। हालांकि बीते साल 375 प्रकाशकों की तुलना में यह संख्या घटी है। पुस्तक मेले का आकार भी छोटा हो गया है। 

विज्ञापन


उद्घाटन मौके पर प्रकाशकों ने इस पर चिंता जताई। इसके लिए जीएसटी, ई-बुक्स समेत स्कूल में निजी प्रकाशकों की भागीदारी  कम करने को एक बड़ी वजह बताई। दीपक कुमार ने कहा कि पुस्तक मेले के आयोजन से पढ़ने के शौकीनों को एक ही जगह सभी किताबें उपलब्ध होती है। पढ़ने की आदत कभी छोड़नी नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


एफआईपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रकाशकों पर रॉयल्टी पर 18 फीसदी जीएसटी का बोझ बढ़ा है। निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों पर सरकार का जोर देने से स्कूल की किताब प्रकाशित करने वाले प्रकाशक प्रभावित हुए है। इसका असर किताबों के दाम के साथ उस पर
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलने वाले छूट पर पड़ रहा है।

पुस्तक मेला हॉल नंबर 8 से 12 तक लगा है। हॉल नंबर 12 में स्टेशनरी मेला लगा है, तो बाकी हॉल में किताब के प्रकाशकों का स्टाल है। मेले में बच्चों के एजुकेशन सी जुड़ी किताबें, धार्मिक किताबें भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है। मेले के पहले दिन 10 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस बार स्कूल से लेकर कॉलेज तक के स्टूडेंट को आईकार्ड दिखाने पर मुफ्त प्रवेश है। वैसे 30 रुपये का टिकट लिया जा रहा है। 

यह टिकट आईटीपीओ की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है। एफआईपी से जुड़े प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि पहले दिन वीकेंड होने के बाद भी भीड़ कम है। इसका एक कारण पहला दिन होने के साथ दिल्ली में धारा 144 लागू होना है। उम्मीद है कि रविवार को पुस्तक प्रेमी बड़ी संख्या में आएंगे।  

जीएसटी आधारित किताबों की भरमार            

 delhi book fair 2017 starts at pragati maidan on 26th august
DELHI BOOK FAIR 2017

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जिसके चलते प्रकाशक प्रभावित हो रहे हैं। इस विषय पर आधारित किताब मेले में लगभग सभी प्रकाशकों के पास उपलब्ध है। यह किताबें जीएसटी की उलझन सुलझाने में मदद कर रहे है। डायमंड बुक्स स्टाल पर लगी यह किताब युवाओं को खासी पसंद रही है। किताब देख रहे युवा सुमित ने बताया कि जीएसटी को वह ठीक से जानने के लिए यह किताब खरीदना चाहते है।             
         
राम रहीम विवाद के चलते दिल्ली हाई अलर्ट पर है। शहर में धारा 144 लागू है। सुरक्षा को लेकर शहर में कई तरह की अफवाहें चलने के कारण पुस्तक मेले में वीकेंड होने के बाद भी भीड़ कम पहुंची। हालांकि एफआईपी उम्मीद जता रहा है कि रविवार को लोगों तक जानकारी पहुंचेगी और बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। शनिवार को कम संख्या में आने की वजह भी वह सुरक्षा कारणों को मानते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed