फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bloody clash in playing speaker through mobile one man died

दिल्ली: मोबाइल से स्पीकर बजाने पर जमकर हुआ खूनखराबा, युवक की मौत 

Tue, 08 Feb 2022 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बाबत गली नंबर-13 गोविंदपुरी में रहने वाले जोसिम खान(24) ने शिकायत दर्ज कराई है। जोसिम खान ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है।

विज्ञापन
Delhi bloody clash in playing speaker through mobile one man died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में रविवार रात को मोबाइल से ब्ल्यू टूथ के जरिए स्पीकर बजाने पर जमकर खूनखराब हुआ। दो सगे भाइयों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि मृतक के दो दोस्तों को लहुलूहान कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या मामला दर्जकर आरोपी भाईयों की तलाश शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बाबत गली नंबर-13 गोविंदपुरी में रहने वाले जोसिम खान(24) ने शिकायत दर्ज कराई है। जोसिम खान ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। छह फरवरी को छुट्टी का दिन होने के कारण वह व उसके दोस्त सूरज, शिवम व बृजेश गली नंबर-13 गोविंदपुरी में एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे सूरज अपने घर चला गया। वह बृजेश व शिवम के साथ नवजीवन कैंप की तरफ चला गया। शिवम अपने घर चार्जर लेने चला गया और वह व बृजेश पाल डीजे की दुकान के पास रुक गए। वहां पर शिवम मोबाइल से ब्लू टूथ के जरिए छोटा स्पीकर बजा रहा था। तभी पास में बैठे सूरज उर्फ भूरी ने स्पीकर को बंद करने लगा। शिवम स्पीकर बंद करने लगा तभी सूरज ने शिवम से स्पीकर को छीनकर नीचे फेंक दिया, इससे स्पीकर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिवम इसका विरोध करना लगा तो आरोपी सूरज झगड़ा करने लग गया, तभी बृजेश वहां आ गया। सूरज का भाई सन्नी उर्फ पीरी भी वहां आ गया। सूरज अपने घर से दो चाकू ले आया। दोनों भाइयों ने बृजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बृजेश मौके पर बेहोश हो गया। आरोपियों ने शिवम व जोसिम खान पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बृजेश को मजीदिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित व आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed