फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Blast Chaos erupted in watch market after blast

Delhi Blast: धमाके के बाद घड़ी बाजार में मची थी अफरातफरी, दुकानदारों की समझदारी से टली बड़ी दुर्घटना

Sat, 15 Nov 2025 05:53 PM IST
अनुज कुमार नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला परिसर और आसपास के बाजारों में चौकसी बढ़ा दी है। धमाके के बाद घड़ी बाजार में अफरातफरी मच गई थी। लेकिन दुकानदारों की समझदारी से बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन
Delhi Blast Chaos erupted in watch market after blast
दिल्ली धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद पुरानी दिल्ली के घड़ी बाजार के व्यापारियों ने उस दिन की घटना के दृश्य का भयावह मंजर बताया। शुक्रवार को बाजार के स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जब शाम को धमाका हुआ था, तब लोग अपनी जान बचाने के लिए घड़ी बाजार में भागने लगे थे। चाय बेचने वाले प्रदीप ने बताया कि वह उस रात को चार ग्राहकों के लिए चाय बना रहे थे, तभी अचानक से धमाका हुआ। धमाके इतना भयानक था कि सारी चाय फैल गई। 

विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने इसके पीछे का राज जानने की कोशिश की तो, दूर से ही लोग चीख-पुखार करते हुए बाजार में दाखिल हुए। देखते ही देखते लोगों को जनसैलाब सा उमड़ पड़ा। कोई गिरता हुआ, तो कोई रोते-बिलखते हुए जहां-तहां भाग रहा था। प्रदीप ने बताया कि ऐसे में एक दो लोग भागते-भागते गिर गए। जब स्थानीय दुकानदारों ने यह देखा तो, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें बचाना शुरू किया। हमने सबको शांत किया और कहा कि धीरे-धीरे बाहर निकलो। अगर सब एक साथ भागते तो कई लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय दुकानदारों की सूझबूझ से भगदड़ जैसी स्थिति बनने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद लाल किला सिर्फ प्रदर्शनी स्थल बनकर रह गया...
धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला परिसर और आसपास के बाजारों में चौकसी बढ़ा दी है। इलाके में पुलिस, बीडीएस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ तैनात हैं। इस बीच, लाल किला जो हमेशा पर्यटकों से भरा रहता था, अब सन्नाटा ओढ़े है। लोग अब दूर से ही स्मारक की तस्वीरें खींचते नजर आते हैं। प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी है और सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने वाले की जांच कर रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि लाल किला अब प्रदर्शनी स्थल बनकर रह गया है, लोग अंदर नहीं जा पा रहे, सिर्फ बाहर से देख रहे हैं। फिर भी, उम्मीद कायम है। बाजार के व्यापारी और निवासी चाहते हैं कि जल्द ही डर का साया हटे और पुरानी दिल्ली एक बार फिर अपनी रौनक, भीड़ और आवाजों से भर उठे।

विज्ञापन

दिल्ली गेट, आईटीओ चौराहे तक सुनी गई थी धमाके की आवाज
लाल किले के पास कल शाम जब ब्लास्ट हुआ तो उसकी आवाज डेढ़ से दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दिल्ली गेट से लेकर आईटीओ चौक के पास मौजूद लोगों ने धमाके की आवाज को सुना था। हालांकि, शुरुआत में सभी को यह लगा था कि पास में किसी ने कोई पटाखा फोड़ा है। लेकिन, कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ है। आईटीओ चौक पर ब्रेड पकोड़े की दुकान चलाने वाले जतिन ने बताया कि काम करते समय अचानक तेज धमाके की आवाज आई। नीचे जमीन में कंपन्न भी महसूस हुई। कुछ देर बाद एक ग्राहक दुकान पर आया, जिसने बताया कि लाल किले के पास कार में ब्लास्ट हो गया है, जिसमें सात-आठ सिलेंडर फट गए हैं। इसके बाद टीवी चैनल आदि पर भी ब्लास्ट की खबर देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed