फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP state president Virendra Sachdeva hared video of the CM residence sheesh mahal

ऐसा है सीएम का 'शीश महल': वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा दावा, हाईटेक जिम...आलीशान बाथरूम-झूमर; सामने आया वीडियो

Tue, 10 Dec 2024 12:05 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 12:05 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बार फिर सीएम आवास का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो साझा कर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा और इसे भ्रष्टाचार का म्यूजियम बताया है। 

विज्ञापन
Delhi BJP state president Virendra Sachdeva hared video of the CM residence sheesh mahal
दिल्ली सीएम के शीश महल का वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मुख्यमंत्री का शीश महल एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने एक्स पर सीएम आवास का वीडियो साझा किया है। जिसमें भाजपा ने दावा किया है कि कभी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास रहा किसी सेवन स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के अंदरूनी हिस्से को दिखाने का दावा करने वाले वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन




दावा करते हुए कहा कि यह 'शीश महल' है, जिसे वह दिल्ली के लोगों से छुपाना चाहते थे। हमने इसका पहला वीडियो दिखाया है। उस घर के बाथरूम और जिम को देखें। ग्रेनाइट और उपकरण हैं। सौना और जकूज़ी बाथ देखें, जैसे कि सात-सितारा रिसॉर्ट में होते हैं। 

आगे लिखा कि उन्हें जवाब देना होगा कि वह अपना घर क्यों छुपाना चाहते थे और घर की चाबी क्यों छिपाना चाहते थे। यह सीएम आवास नहीं है, यह भ्रष्टाचार का संग्रहालय है। उन्हें इसे लोगों के लिए खोलना चाहिए। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे इस महल के दरवाजे खोलें और दिल्ली के लोगों को बताएं कि उन्होंने उन्हें कैसे बेवकूफ बनाया है। यह घोटालों की सरकार है। उन्होंने दिल्ली को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed