फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP started preparations for assembly elections

Mission Election : दिल्ली भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, कल कार्यकारिणी में तय की जाएगी रणनीति

Sat, 06 Jul 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:24 AM IST
सार

संबंध में वह रविवार को कार्यकारिणी की बैठक में रणनीति तय करेगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण सदस्य शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Delhi BJP started preparations for assembly elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में वह रविवार को कार्यकारिणी की बैठक में रणनीति तय करेगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण सदस्य शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे, इनमें लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनवाने में दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार व एमसीडी सरकार के कार्यों को लेकर निंदा प्रस्ताव शामिल होंगे।   
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्यअतिथि होंगे। इस मौके पर अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कदमों पर चर्चा होगी। इस कड़ी में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। खासतौर पर केंद्र सरकार  की नीतियों व उनसे आम जनता  को मिलने वाले लाभ से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराने पर जोर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया जाएगा
वहीं आम आदमी पार्टी को मात देने के लिए उसकी नाकामियों का प्रचार करने की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा मतदान केंद्र स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए सिरे से कदम उठाने पर भी चर्चा होगी। प्रदेश नेताओं के अनुसार, बैठक में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया जाएगा।

इसके तहत उनको चुनावी रणनीति, प्रचार तकनीक और जनता से संवाद करने का तरीका सिखाया जाएगा। बैठक में दिल्ली के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार व एमसीडी के भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाने का फैसला लिए जाने की संभावना है।


भाजपा चुनाव तैयारी के संबंध में मीडिया और सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करने का निर्णय लेगी। इसके तहत सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर युवा मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करने का लक्ष्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed