फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: BJP prepares to woo women through Nari Shakti Vandan program

Delhi : भाजपा ने नारी शक्ति वंदन से की महिलाओं को साधने की तैयारी, कल लखपति दीदी महिला महासम्मेलन का आयोजन

Thu, 07 Mar 2024 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 05:58 AM IST
सार

इसके अलावा पार्टी बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा जोरशोर से उछाल रही है। 

विज्ञापन
Delhi: BJP prepares to woo women through Nari Shakti Vandan program
demo - फोटो : amar ujala

विस्तार

आप सरकार के महिला सम्मान योजना के एलान के बाद भाजपा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से महिलाओं की लामबंदी में जुट गई है। इसके अलावा पार्टी बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा जोरशोर से उछाल रही है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में लखपति दीदी महिला उद्यमी महासम्मेलन करा कर अपने पक्ष में हवा बनाएगी। इसमें महिला ब्रिगेड को उतारा जा रहा है। इसी तरह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 200 लाभार्थियों को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण किया गया। प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर भी घेरेगी कि आप ने एक भी महिला प्रत्याशी को लोकसभा में टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन


महिला सम्मान योजना का रोडमैप भी कोई तैयार नहीं है। सधी हुई राजनीति के तहत भाजपा ने रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद बुजुर्गों की आवाज भी उठाई। भाजपा विधायकों ने दिल्ली के बुजुर्गों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। सांकेतिक रूप से बुजुर्गों ने भिक्षाटन भी किया। बुजुर्गों को न्याय दिलाने के समर्थन में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ 8 मार्च को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में विराट लखपति दीदी महिला उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन कर रही है। महासम्मेलन में देश के सभी राज्यों की 25 हजार लखपति दीदी शिरकत करेंगी और धन्यवाद मोदी जी का जयघोष करेंगी। 

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी। 


व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भी आमंत्रित किया गया है। लखपति दीदी योजना के राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव को विहंगम स्तर पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed