फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP pays tribute to Deendayal Upadhyay on his birth anniversary

Delhi NCR News: दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिल्ली भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
वी. सतीश ने उनके वैचारिक योगदान और संगठन निर्माण की भूमिका को किया याद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर दिल्ली भाजपा की ओर से राष्ट्रीय कार्यालय विस्तार में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और संगठन निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
वी. सतीश ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भाजपा की वैचारिक यात्रा को केवल विचार नहीं, बल्कि एक अनोखी कार्यपद्धति भी दी। कहा कि भाजपा की मौजूदा वैचारिक और राजनीतिक पहचान वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम और विचार-साधना का परिणाम है, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में बीएल संतोष, शिवप्रकाश, नागेंद्र, संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद व रविंद्र इंद्रराज, सांसद मनोज तिवारी, योगेंद्र चंदोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed