फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP might undergo Many Changes Before Delhi Elections

चुनाव से पहले BJP में गिरेगी कइयों पर गाज

Mon, 10 Nov 2014 03:06 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
BJP might undergo Many Changes Before Delhi Elections

विधानसभा चुनाव सर पर है लेकिन प्रदेश भाजपा की टीम अब तक तैयार नहीं हुई है। जिलाध्यक्षों पर गाज गिरने के बाद अब मंडल अध्यक्षों पर गाज गिरने वाली है। इस सप्ताह भाजपा बड़े स्तर पर मंडल के कार्यकर्ताओं में फेरबदल करने वाली है। इसके तहत दिल्ली के करीब दो सौ मंडलों के अध्यक्ष बदल जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को पद संभाले हुए चार महीने होने को हैं। कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति तो पिछले दिनों हो गई, लेकिन अभी मंडल अध्यक्षों में फेरबदल बाकी है।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा की टीम लोकतांत्रिक तरीके से गठित होती है। जिसके तहत सबसे पहले मंडल में चुनाव होता है यानी मंडल की टीम गठित होती है फिर मंडल के नेताओं की सहमति पर जिलाध्यक्षों का चुनाव होता है। लेकिन इस बार सबसे पहले कार्यकारिणी ही गठित कर ली गई। लिहाजा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत न तो प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हुआ और न ही जिलाध्यक्षों का।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सभी मंडलों में चुनाव

BJP might undergo Many Changes Before Delhi Elections

भाजपा सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के सभी 272 मंडलों में इस सप्ताह चुनाव होगा। जिसमें दो सौ मंडलों में फेरबदल संभव है। हालांकि मंडलों में फेरबदल के संकेत को लेकर भाजपा के सभी नेता सहमत नहीं हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव के दौरान अगर मंडलों में फेरबदल किया जाएगा तो इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है। मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका चुनाव के दौरान अहम होती है। मंडल के नेता ही मतदाताओं को बूथ तक ले जाने का काम करते हैं।

ऐसे में अगर दो सौ मंडलों पर फेरबदल होती है तो इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है। पार्टी नेताओं ने तर्क दिया कि पिछले विधानसभा में यही वजह था कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और डॉ. हर्षवर्धन ने मंडल के नेताओं में भारी फेरबदल से हिचकते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed