फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bar Council suspends 15 more lawyers

Delhi: तीस हजारी कोर्ट में हिंसक झड़प का मामला, दिल्ली बार काउंसिल ने 15 और वकीलों को किया निलंबित

Tue, 18 Jul 2023 02:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 02:53 AM IST
सार

निलंबित किए गए लोगों को जारी किए गए नोटिस में कहा गया कि समिति की सिफारिशों और रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री पर विचार करने के बाद बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष पूरी तरह से संतुष्ट हैं। 

विज्ञापन
Delhi Bar Council suspends 15 more lawyers
तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में हिंसक झड़प में शामिल होने के संदेह में 15 और अधिवक्ताओं के लाइसेंस व नामांकन निलंबित कर दिए हैं। 14 जुलाई को हिंसा के दौरान वकीलों में गोलीबारी भी हुई थी। सभी वकीलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


बीसीडी ने हाल ही में वायरल हुए हिंसा के वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया था। इसमें वकीलों के दो समूह आपस में भिड़ते, बंदूकों से गोलियां चलाते, पथराव करते और एक-दूसरे पर गालियां देते नजर आ रहे थे। वकीलों के निकाय ने घटना में शामिल वकीलों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने तीस हजारी बार के सदस्यों से बात करने और वीडियो की जांच करने के बाद अपनी अंतरिम रिपोर्ट बीसीडी को भेज दी। 

विज्ञापन


इस अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बीसीडी ने अब 15 अधिवक्ताओं का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें बीसीडी ने वकील विभु त्यागी, विशाल यादव, आकाश खत्री, अमूल्य शर्मा, दीपक अरोड़ा, जितेश खारी, ललित, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, रणदीप सिंह, संदीप सूद, संजय कुमार, सतीश कुमार, शरद शर्मा और शिव राम पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


निलंबित किए गए लोगों को जारी किए गए नोटिस में कहा गया कि समिति की सिफारिशों और रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री पर विचार करने के बाद बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने माना है कि अन्य अधिवक्ताओं के अलावा आप भी हिंसक घटना और पथराव में सक्रिय रूप से शामिल दिख रहे हैं।

 

निलंबित वकीलों को अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और 25 अगस्त को शाम चार बजे बीसीडी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले पांच व छह जुलाई को बीसीडी ने हिंसा में कथित भूमिका के लिए पांच अधिवक्ताओं को निलंबित कर दिया था। इन वकीलों में मनीष शर्मा, ललित शर्मा, अमन सिंह, सचिन सांगवान और रवि गुप्ता आदि शामिल हैं। विवाद में शामिल होने के आरोपी तीन वकीलों को छह जुलाई को दिल्ली की एक अदालत ने चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed