{"_id":"63b594786600e242ea239ce7","slug":"delhi-ban-on-construction-work-lifted-amid-improvement-in-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रदूषण में कमी के बीच निर्माण कार्य पर प्रतिबंध हटा, बुधवार को दिल्ली में 343 दर्ज किया गया AQI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रदूषण में कमी के बीच निर्माण कार्य पर प्रतिबंध हटा, बुधवार को दिल्ली में 343 दर्ज किया गया AQI
Wed, 04 Jan 2023 08:47 PM IST
Digvijay Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:47 PM IST
सार
बुधवार को दिल्ली में AQI 343 दर्ज किया गया। इसी को देखते हुए CAQM ने बिना देर लगाए निर्माण कार्यों पर लगी रोक को हटा दिया है।
विज्ञापन
Delhi Pollution
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में कमी के बीच केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने बुधवार को अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का निर्देश दिया। दिल्ली NCR की वायु गुणवत्ता सर्दी के दिनों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली में AQI 343 दर्ज किया गया। इसी को देखते हुए CAQM ने बिना देर लगाए निर्माण कार्यों पर लगी रोक को हटा दिया है। नए साल की शुरुआत से ही दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता काफी खराब स्थिति में थी। लेकिन दो दिनों बाद वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बुधवार को दिल्ली का AQI 343 दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार को वायु गुणवत्ता 385 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन