फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi baba haridas nagar mitraon village man killed girlfriend then hide dead body in fridge at dhaba arrested

क्या एक और 'श्रद्धा': प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो साहिल ने उतारा मौत के घाट, फिर फ्रिज में छिपाया शव

Tue, 14 Feb 2023 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Feb 2023 04:07 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi baba haridas nagar mitraon village man killed girlfriend then hide dead body in fridge at dhaba arrested
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ारोदिल्ली के बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव से श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक मामला सामने आने की बात हो रही है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसका शव एक ढाबे के फ्रिज में छिपाकर रख दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल मित्राऊं गांव का ही रहने वाला है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि शव किस हालत में फ्रिज से बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

क्या ये है कत्ल की वजह

अब तक मिली जानकारी से ये बात सामने आ रही है कि आरोपी युवक की शादी किसी और लड़की से तय हो चुकी थी। प्रेमिका युवक की शादी में बाधा डाल रही थी। वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी कहीं और हो। इस बात को लेकर साहिल ने प्रेमिका के हत्या का प्लान बनाया। उसने प्रेमिका को बुलाया और उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद एक ढाबे के फ्रिज में प्रेमिका के शव को डाल दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ढाबे का फ्रिज खुलने पर जब शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है।

श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर आफताब ने भी फ्रिज में ही रखा था

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने भी उसका शव फ्रिज में ही रखा था। इसके लिए वह एक नया फ्रिज खरीदकर लाया था। इसी फ्रिज में उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करके कई हफ्तों तक रखे थे और फिर धीरे-धीरे उसने दिल्ली के जंगलों में उन टुकड़ों को फेंका था। जांच में तो ये भी सामने आया था कि जब मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी तब अगर वह सख्ती से आफताब से पूछताछ करती तो कुछ टुकड़े फ्रिज से बरामद हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed