फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi auto taxi strike most of the unions call of strike except sarvodaya group which link OLA UBER app based cabs

ऑटो-टैक्सी हड़ताल: ओला-उबर को छोड़कर ज्यादातर संगठनों ने वापस ली हड़ताल, कहा- केंद्र के समक्ष रखेंगे मांग

Tue, 19 Apr 2022 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

ऑटो-टैक्सी की जिन यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस ली है उनका कहना है कि हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से जनता को परेशानी हो। हम केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे और हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात सुनेगी।

विज्ञापन
Delhi auto taxi strike most of the unions call of strike except sarvodaya group which link OLA UBER app based cabs
ओला उबर की जारी है हड़ताल - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

जनता की परेशानियों को देखते समझते हुए दिल्ली के अधिकतर ऑटो और टैक्सी के यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। हालांकि अब भी एप बेस्ड कैब सेवाओं जैसे ओला-उबर आदि की हड़ताल जारी है।

विज्ञापन


जिन यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस ली है उनका कहना है कि हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से जनता को परेशानी हो। हम केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे और हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात सुनेगी।
विज्ञापन


राजधानी परिवहन पंचायत के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा, हमने हड़ताल वापस ले ली है ताकि जनता को परेशानी न हो। अगर केंद्र सरकार हमारी मांगें नहीं मानती तो 20-25 दिन बाद उन्हें इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए जब दिल्ली की दूध और पानी की सप्लाई बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी सब्सिडी, किराए में बढ़ोतरी की मांग पर ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की हड़ताल

सीएनजी पर सब्सिडी, किराए में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों के समर्थन में ऑटो-टैक्सी यूनियनों की हड़ताल का असर मंगलवार को भी दिल्ली की सड़कों देखा गया। जगह-जगह ऑटो-टैक्सियां कतार में नजर आईं, लेकिन लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार के बाद भी अधिक खर्च करना पड़ा। 

 
सीएनजी की कीमतों में लगातार होने वाली बढ़ोतरी से परेशान चालकों ने पहले ही हड़ताल की घोषणा कर दी थी। संगठनों ने मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की भी घोषणा की थी। सोमवार को ऑटो-टैक्सी की हड़ताल में 15 से अधिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

आज भी जारी है कैब चालकों की हड़ताल

दिल्ली सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन और सर्वोदय ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है। इसके तहत ओला-उबर आते हैं और इन्होंने अभी तक अपनी हड़ताल वापस नहीं ली है। उनका कहना है कि इसके बाद भी सरकार ने अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed