फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Assembly Session: सदन में सार्वजनिक करें कैग रिपोर्ट, LG की CM को चिट्ठी, बस मार्शल समेत उठे ये मुद्दे

Fri, 29 Nov 2024 11:49 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 11:49 AM IST
खास बातें

Delhi Assembly Session Update: दिल्ली में 29 नवंबर यानी आज से विधानसभा की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यह सदन सरकार गठन का आखिरी और अंतिम सत्र होगा। इससे पहले सितंबर में भी विधानसभा का सत्र बुलाया गया था। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
Delhi Assembly winter session begins today update news
दिल्ली विधानसभा - फोटो : Youtube/@DelhiAssemblyTelevision

लाइव अपडेट

02:44 PM, 29-Nov-2024
एलजी ने सीएम आतिशी को लिखी चिट्ठी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्टी लिखी है। जिसमें उन्होंने सीएम से कैग रिपोर्ट को सदन में रखने के लिए कहा है। एलजी ने कहा कि ये रिपोर्ट सालों से लंबित है। एलजी ने पहले तत्कालीन सीएम केजरीवाल और स्पीकर को पत्र लिखा था। सीएजी लगातार रिपोर्ट पेश करने के लिए लिख रहे हैं। एलजी ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के नाम पर सत्ता में आई सरकार जानबूझकर खर्च की सार्वजनिक जांच से बच रही है।
02:38 PM, 29-Nov-2024
क्या बोले सांसद मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि .एक तरफ वे दिल्ली की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है। हम भी चिंतित हैं और मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब इस बात की जांच होनी चाहिए कि आप सरकार दिल्ली में अपराधियों को क्यों बचा रही है।
विज्ञापन
02:37 PM, 29-Nov-2024
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
आम आदमी पार्टी पर दिल्ली विधानसभा के विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम शीश महल पर चर्चा करना चाहते हैं। हम चर्चा करना चाहते हैं कि दिल्ली सरकार सिर्फ एक महीने के लिए 10,000 करोड़ रुपये कैसे मांग रही है। इसका मतलब है कि वे पूरी तरह से दिवालिया हो चुके हैं। हम संसद में सीएजी रिपोर्ट चाहते हैं। हमने हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस से जल्द सुनवाई की अपील की थी क्योंकि यह आखिरी सत्र है और अब रिपोर्ट जारी करना जरूरी है।

आगे कहा कि आप दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी वोट बना रही है और उन्हें पनाह दे रही है। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए दिल्ली में अपराध का बड़ा कारण हैं। आप इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। वे महिला सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई सीएम के इशारे पर की गई, जिन्होंने अपराधी को पनाह दी। उन्होंने निर्भया के लिए बजट इतना अधिक रखा और महिला सुरक्षा पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया।  आगे कहा कि उच्च प्रदूषण के कारण आपातकाल बना दिया गया है, फिर भी आप इस पर बात नहीं करेगी। हम ये सभी मुद्दे उठाएंगे। हम मांग करते हैं कि सभी रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें निकालने के लिए दिल्ली में एनआरसी लागू किया जाना चाहिए।
 
02:30 PM, 29-Nov-2024
दिल्ली विधानसभा में रतन टाटा को किया याद
दिल्ली की विधानसभा में शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। सत्र के दौरान देश के मशहूर उद्योगपति स्व. रतन टाटा को सभी विदायकों ने श्रद्धांजलि दी। 
 
01:03 PM, 29-Nov-2024
चार बजे दिल्ली विधानसभा में बोलेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा का सत्र जारी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन में चार बजे संबोधन करेंगे।
12:06 PM, 29-Nov-2024
जमानत मिलने के बाद पहली बार सदन में पहुंचे सत्येंद्र जैन
सदन में नियम 55 के तहत चर्चा शुरू हुई। आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से बस मार्शल नहीं लगाए जाने पर चर्चा करने का निर्णय लिया। बहिष्कार के बाद भाजपा विधायक सदन में वापस लौटे। वहीं सत्येंद्र जैन जमानत मिलने के बाद पहली बार विधानसभा में पहुंचे। सदन में दोनों पक्षों के सदस्यों ने मेज थापा कर उनका स्वागत किया। हाल ही में आम आदमी पार्टी की ओर से जिन तीन विधायकों का टिकट काटा गया है। वह आज सदन में नहीं आए, आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले कैलाश गहलोत भी सदन में नहीं आए हैं, हालांकि उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:58 AM, 29-Nov-2024
भाजपा विधायकों ने किया सदन का बहिष्कार
सदन में प्रश्न काल नहीं कराई जाने का भाजपा ने खड़ा विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार पिछले 1 साल से प्रश्न काल नहीं कर रही है, इस कारण विधायक अपने इलाकों की आवाज नहीं उठा पा रहे, इसके अलावा मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देने से बच रहे है l दूसरी ओर सदन में नियम 280 के तहत विधायकों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दे को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध किया, दरअसल विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को मुद्दे पढ़ने का अवसर दिए बिना उन्हें पढ़ा हुआ माने जाने के निर्देश दिए, भाजपा विधायको ने उनके इस कदम का बड़ा विरोध करते हुए सदन का बहिष्कार किया।
11:44 AM, 29-Nov-2024
संजीव झा बोले- ये बस मार्शलों के साथ इंसाफ नहीं 
बस मार्शलों के मुद्दे पर आप विधायक संजीव झा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, इस सदन में कई बार बस मार्शलों के मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही थी, वहीं बस मार्शलों को रोजगार मिला। घर परिवार चल रहा था। महिलाएं बसों में सुरक्षित थीं। लेकिन इस घटिया राजनीति की वजह से उनका रोजगार छिन रहे हैं तो भगवान देख रहा है। विपक्ष से सहयोग की मांग की। 
11:32 AM, 29-Nov-2024
विधानसभा में उठा बस मार्शलों का मुद्दा
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने बस मार्शलों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा इसके लिए जिम्मेदार है। हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बस मार्शलों की नियुक्ति के लिए भाजपा के पैर पकड़े, क्योंकि हम दिल्ली की मां, बहन, बेटी को सुरक्षा मिले। बस मार्शलों को रोजगार मिले। भाजपा के लोगों ने बस मार्शलों को हटवाने का काम किया है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोग इनके पास जाते हैं तो ये कहते हैं कि एलजी ने मंजूरी नहीं दी। एलजी साहब और दिल्ली भाजपा के बड़े नेताओं ने बस मार्शलों से मुलाकात की, फोटो खिंचवाई, लेकिन रोजगार नहीं मिला। आज लोग पूछ रहे हैं कि आखिर हमें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं। 
11:29 AM, 29-Nov-2024
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed