फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly two-day session will begin tomorrow

Delhi Assembly Session: आज से विधानसभा का सत्र, सीएम आतिशी पेश करेंगी कार्ययोजना; विपक्ष की पूरी तैयारी

Thu, 26 Sep 2024 12:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 12:58 AM IST
सार

दिल्ली में दो दिवसीय विधानसभा का सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे को घेरने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री आतिशी सरकार की कार्ययोजना पेश करेंगी।

विज्ञापन
Delhi Assembly two-day session will begin tomorrow
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा। नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी सदन में सरकार की कार्ययोजना पेश कर सकती हैं। कुछ घोषणाएं भी की जा सकती हैं। वहीं, विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। उपराज्यपाल ने भी मुख्य सचिव व वित्त सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार की ओर से सीएजी की 11वीं रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाए।

विज्ञापन


विपक्ष का आरोप है कि सत्र का एजेंडा क्या है, इस बारे में विधायकों को अवगत तक नहीं कराया गया है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन में बोलने नहीं दिया गया तो काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। दो करोड़ लोगों की समस्याओं पर चर्चा करने और सरकार को इन पर जवाब देने के लिए मजबूर किया जाएगा। 
विज्ञापन


विपक्ष आक्रामक रवैया अपनाते हुए कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। मानसून की बारिश में लगभग 50 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री को मुंह खोलने के लिए मजबूर किया जाएगा। सीएजी की लंबित 11वीं रिपोर्ट को सदन में पेश करने के लिए सरकार पर भाजपा विधायक दबाव बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


95,000 गरीबों और वंचितों को राशन कार्ड नहीं देने को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाएगा। बुजुर्गों को पेंशन, प्रदूषण का बढ़ता स्तर, पानी की समस्य, लचर परिवहन व्यवस्था, छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न करने, जल बोर्ड पर 73000 करोड़ का कर्ज, अस्पतालों के निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल सदन में खोली जाएगी। इसका जवाब सरकार से भाजपा विधायक मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed