फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Today proceedings begin with address of LG government present 14 CAG reports in House

Delhi Assembly: आज LG के अभिभाषण के साथ शुरू होगी कार्यवाही, 14 CAG रिपोर्ट सदन में पेश करेगी सरकार

Tue, 25 Feb 2025 09:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Feb 2025 09:18 AM IST
सार

सत्ता पक्ष को उम्मीद है कि सीएजी का रिपोर्ट सदन में पेश होने के साथ ही आम आदमी पार्टी की कलई खुल जाएगी। शीश महल, शराब घोटाला, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ी जनता के समक्ष आ जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Assembly Today proceedings begin with address of LG government present 14 CAG reports in House
सदन में भाजपा और आप विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। मंगलवार को ठीक 11 बजे सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अपनी सरकार से अवगत कराएंगे। कयास लगाया जा रहा है कि उपराज्यपाल भाजपा की सरकार के विकास कार्यों का रोड मैप पेश कर सकते हैं। यमुना सफाई को लेकर भी सदन में अपनी सरकार का पक्ष रखेंगे। इसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजनिवास पहुंचकर मुलाकात भी की।

विज्ञापन

 

टकराव की उम्मीद
विधानसभा सत्र का दूसरा दिन भी पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की उम्मीद है। दरअसल सदन पटल पर सीएजी की रिपोर्ट पेश होनी है। लंबित सभी 14 सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगा। इस रिपोर्ट में पिछली सरकार के वित्त से जुड़े कार्यों का जिक्र किया गया है। भाजपा भी शुरू से यह आरोप लगाती रही है कि सीएजी रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खुलेगा। हर विभाग में भी जो भी भ्रष्टाचार किया गया है उसका लेखा-जोखा इस रिपोर्ट में शामिल होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'खाली नहीं सरकारी खजाना'
दूसरी तरफ विपक्ष भी इस तैयारी में है। विपक्ष का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट में वृद्धि की है। जो भाजपा शासित किसी राज्य में नहीं हुआ है। पिछले दिनों ही नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने स्पष्ट तौर पर कहीं थी कि सरकारी खजाना खाली नहीं हुआ है बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। इससे स्पष्ट है कि विपक्ष वित्तिय लेखा-जोखा को एक तरह से दरकिनार करने की कोशिश करेगी। विपक्ष उपराज्यपाल के प्रशासन को भी घेरने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन

खुलेगी कई कलई
उधर, सत्ता पक्ष को उम्मीद है कि सीएजी का रिपोर्ट सदन में पेश होने के साथ ही आम आदमी पार्टी की कलई खुल जाएगी। शीश महल, शराब घोटाला, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ी जनता के समक्ष आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed