{"_id":"6103e27bd36d3329ca4dcfda","slug":"delhi-assembly-speaker-orders-action-against-those-officers-who-do-not-stand-during-vande-matram-singing-in-assembly-in-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा: वंदे मातरम गाते वक्त नहीं खड़े हुए अधिकारी, अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को दिया कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा: वंदे मातरम गाते वक्त नहीं खड़े हुए अधिकारी, अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को दिया कार्रवाई का आदेश
Fri, 30 Jul 2021 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:18 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को इसकी शुरुआत हुई थी और इसी दिन सदन में उपस्थित कुछ अधिकारियों ने ऐसा किया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
delhi assembly
- फोटो : Agency
विस्तार
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को इसकी शुरुआत हुई थी और इसी दिन सदन में उपस्थित कुछ अधिकारियों ने ऐसा किया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
दरअसल गुरुवार को जब सदन का मानसून सत्र शुरू हुआ तो परंपरा अनुसार राष्ट्रीय गीत गाया गया है। इसी दौरान कुछ अधिकारियों के खड़े न होने की बात सामने आई। इसी के बाद दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने प्रमुख सचिव से इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के सचिव राज कुमार ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि मानसून सत्र की शुरुआत में जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बज रहा था तब अधिकारियों की गैलरी में बैठे सरकार के अधिकारी खड़े नहीं हुए, जिससे राष्ट्रीय गीत का अपमान हुआ है। पत्र में आगे लिखा है कि विधानसभा अध्यक्ष का आदेश है कि छह अगस्त तक ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस बारे में सूचित भी किया जाए।
विज्ञापन