फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly opposition leader Vijendra Gupta interview, candidates will be announced on all seats

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता बोले- सातों लोकसभा सीटों पर उतारे जाएंगे बेहतर उम्मीदवार

Sat, 06 Apr 2019 03:54 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi assembly opposition leader Vijendra Gupta interview, candidates will be announced on all seats
दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

इन दिनों जीएसटी और नोटबंदी का मुद्दा भले ही सियासी जुंबा हो, लेकिन भाजपा अब भी इस पर अडिग है कि व्यापारी दुखी नहीं हैं, बल्कि सक्रिय दलालों पर इससे लगाम लगी है। गुरुवार को अमर उजाला से विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बातचीत में कहा कि एक वक्त पहले दिल्ली में लोकसभा सत्र होते थे और फाइव स्टार होटल दलालों से भरे रहते थे। आज सियासी गलियारों के इन दलालों को पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी के जरिए ही खदेड़ा है। वे मानते हैं कि शुरुआत में पर्याप्त जानकारी न होने के कारण दिक्कतें आईं थीं, लेकिन इसके बाद व्यापारियों को सुकून मिला है। 

विज्ञापन


केजरीवाल की तरह ढोल पीटना नहीं आता
दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों के कार्यकाल से जुड़े सवाल पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 4 साल में केजरीवाल व उनके नुमाइंदे जनता तक नहीं पहुंचे, लेकिन सांसद सड़कों पर ही रहे। जनता कांग्रेस, आप और भाजपा तीनों के कार्यकाल को समझ चुकी है। केजरीवाल की तरह ढोल पीटना भाजपा को नहीं आता। दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं कि किसकी सरकार हितैषी है और कौन विरोधी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ केंद्र को बार- बार दोष के अलावा कुछ नहीं आता। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर जनता के साथ सौतेला व्यवहार
विजेंद्र गुप्ता का मानना है कि दिल्ली में प्रदूषण, यमुना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सवर्ण गरीबों को आरक्षण, मेट्रो फेज 4, अनधिकृत कॉलोनियां इत्यादि मुद्दों पर केजरीवाल और उनकी पार्टी ने सौतेला व्यवहार किया है। जबकि इन सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार के योगदान के सबूत वे जब चाहे तब जनता को दिखा सकते हैं। क्या बीजेपी के संकल्प पत्र में ये मुद्दे शामिल हैं? गुप्ता ने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र सामने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के लिए धोखा होगा गठबंधन
उम्मीदवारों के नाम पर गुप्ता ने कहा कि जल्द ही सूची सामने आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उम्मीदवार सियासत के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उम्मीदवार जो भी होगा, दिल्लीवालों के लिए बेहतर ही होगा। गठबंधन से भाजपा को नुकसान पर मुस्कराते हुए  गुप्ता कहते हैं कि भाजपा का तो पता नहीं, लेकिन जनता के साथ धोखा जरूर होगा। दो पार्टियां जो हमेशा से ही एक दूसरे को नीचा दिखाती रहीं हैं, आज वोट के लिए साथ खड़ी हैं। चुनाव जनता का है, कुर्सी की राजनीति करने वालों को वह खूब समझ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed