फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: Congress released the fourth list of candidates

Delhi Assembly Elections : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची, पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित

Thu, 16 Jan 2025 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 12:04 AM IST
सार

बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Congress released the fourth list of candidates
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की है। इसमें पांच उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल 16 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। उसमें मंगलवार को ही आप छोड़कर पार्टी में शामिल हुए मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा व पार्षद राजेश गुप्ता का नाम भी शामिल था। आप ने लाकड़ा को टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस अब तक 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।


मंगलवार को जारी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह  को मॉडल टाउन से, भीष्म शर्मा को घोंडा से  और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की पार्षद बेटी अरीबा खान को ओखला से उतारा गया है। अरीबा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की भतीजी हैं। 

धर्मपाल लकड़ा को मुंडका से जबकि मुबारिकपुर डबास वार्ड से पार्षद राजेश गुप्ता को किराड़ी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने गोकलपुर से उम्मीदवार बदला है। यहां प्रमोद जयंत के स्थान पर पूर्व पार्षद ईश्वर बांगड़ी को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed