फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2025: BJP-AAP divided... Congress made a common bet

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सोशल मीडिया पर प्रचार के मामले में भाजपा-आप ने किया बंटवारा, कांग्रेस का साझा दांव

Sun, 02 Feb 2025 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 05:49 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से दोनों प्लेटफॉर्म पर 504 विज्ञापन जारी करवाए गए हैं। इनमें 215 विज्ञापन केवल महिला उपयोगकर्ताओं के लिए हैं। मतलब यह कि ये विज्ञापन महिलाओं के नाम पर बने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ही प्रदर्शित होंगे।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025: BJP-AAP divided... Congress made a common bet
demo

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल सोशल मी़डिया पर प्रचार के लिए भीड़ में उलझने की जगह तकनीक से अपना लक्ष्य तलाश रहे हैं। चुनाव के केंद्र बिंदु में राजनीतिक दलों के लिए संख्याबल के चलते महिला मतदाता हैं। इसके लिए सभी ने महिला विशेष घोषणाएं की हुई हैं। ऐसा ही कुछ असर सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों की तरफ से दिए गए विज्ञापनों में भी झलक रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम पर दिए गए राजनीतिक दलों के विज्ञापनों पर मेटा ट्रांसपेरेंसी सेंटर से मिले पिछले एक माह के आंकड़े दलों के लक्ष्य को स्पष्ट कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से दोनों प्लेटफॉर्म पर 504 विज्ञापन जारी करवाए गए हैं। इनमें 215 विज्ञापन केवल महिला उपयोगकर्ताओं के लिए हैं। मतलब यह कि ये विज्ञापन महिलाओं के नाम पर बने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ही प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह भाजपा ने भी 801 में से 15 विज्ञापन केवल महिला उपयोगकर्ताओं के लिए जारी करवाए हैं। वहीं कांग्रेस ने ऐसा कोई विभाजन नहीं किया है। कुल 66 विज्ञापन कांग्रेस की तरफ से भी जारी करवाए गए हैं, जो किसी महिला या पुरुष विशेष लक्षित समूह को प्रदर्शित नहीं होंगे। ये आम यूजर की फेसबुक वॉल या इंस्टा फीड पर दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापनों पर खर्च भी कम नहीं
सोशल मीडिया पर फेसबुक व इंस्टा पर विज्ञापन जारी कराने में राजनीतिक दलों का मोटा पैसा खर्च हुआ है। मेटा ट्रांसपेरेंसी सेंटर के आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा ने 801 विज्ञापनों के लिए 2,82,36,629 रुपये खर्च किए हैं। आप ने 504 विज्ञापनों पर 81,83,063 रुपये का भुगतान किया है। कांग्रेस ने 66 विज्ञापनों पर 33,27,139 रुपये लगाए हैं। इसमें महिला विशेष विज्ञापनों पर खर्च अलग से देखें तो भाजपा व आप ने क्रमश: 19.3 व 43.4 फीसदी राशि महिला समूह को लक्षित कर खर्च की है।

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर कुल खर्च

  • भाजपा - 801 विज्ञापन - 2,82,36,629 रुपये
  • केवल महिलाएं -19.3 फीसदी राशि खर्च की गई - 15 विज्ञापन
  • केवल पुरुष - शून्य
  • सभी लिंग - 80.7 फीसदी राशि खर्च की गई - 279 विज्ञापन
  • आम आदमी पार्टी - 504 विज्ञापन - 81,83,063 रुपये
  • केवल महिलाएं - 43.4 फीसदी राशि खर्च की गई - 215 विज्ञापन
  • केवल पुरुष -30.7 राशि खर्च की गई - 200 विज्ञापन
  • सभी लिंग - 25.8 फीसदी राशि खर्च की गई - 89 विज्ञापन
  • कांग्रेस - 66 विज्ञापन - 33,27,139 रुपये
  • केवल महिलाएं - शून्य
  • केवल पुरुष - शून्य
  • सभी लिंग - 100 फीसदी राशि खर्च की गई

नोट- सभी आंकड़े पिछले एक माह के हैं।
(श्रोत : मेटा ट्रांस्पेरेंसी सेंटर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed