फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly Elections 2020 bjp manifesto released, nitin gadkari, important announcement

Delhi Election 2020 : भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी, जानें 'संकल्प पत्र' की 10 बड़ी बातें 

Fri, 31 Jan 2020 04:54 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 31 Jan 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly Elections 2020 bjp manifesto released, nitin gadkari, important announcement
bjp - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत कई कई नेता मौजूद रहे। संकल्प पत्र की बड़ी बातें पढ़ें :

विज्ञापन
  • युवा ऊर्जा का विकास -  पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा।
 
  • इंफ्रास्ट्रक्चर से ईज ऑफ लिविंग - आगामी वर्षों में दिल्ली के घरों में पाइप से रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराना।
 
  • इंफ्रास्ट्रक्चर से ईज ऑफ लिविंग - दिल्ली में बिजली की लटकती तारों को भूमिगत करने का काम तेजी और प्रााथमिकता से किया जाएगा।
 
  • आधुनिक सुविधाएं और मालिकाना हक - सभी पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देकर उनकी संपत्ति को फ्री होल्ड किया जाएगा।
   
  • स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर दिल्ली - दिल्लीवासियों को कचरे के ढेरों से पूरी तरह से मुक्ति करना।
 
 
  • प्रभावी सुशासन से विकास - दिल्ली में भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार देने के लिए जरूरी कदम उठाना। शिकायतों का एक निश्चित समय सीमा में निराकरण किया जाना।
 
 
  • सभी वर्गों का लक्षित कल्याण - रेडी-पटरी वालों को नियमित करने के लिए तुरंत सर्वे किया जाएगा और जीवन बीमा भी दिया जाएगा।
 
  • व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहन - व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के कल्याण के लिए हम व्यापार बोर्ड का गठन किया जाएगा।
 
  • आधुनिक सुविधाएं और मालिकाना हक - अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख निवासियों को मालिकाना हक देने के बाद इन कॉलोनियों के समुचित विकास के लिए ‘कॉलोनीज डेवलपमेंट बोर्ड’ का गठन किया जाएगा।
 
 
  • जल जीवन का संकल्प - दिल्ली को पूरी तरह टैंकर मुक्त बनाकर साल 2024 तक हर घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed