फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election Rahul Gandhi attacked on AAP and Arvind Kejriwal

Delhi Polls: केजरीवाल पर बोल रहे थे तीखे हमले, फिर अचानक बीच में रोक दिया राहुल ने भाषण; RSS पर भी चलाए तीर

Tue, 28 Jan 2025 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2025 09:13 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले उन्होंने कहा कि देश को आजादी मोदी के आने के बाद मिली। इसका मतलब मोहन भागवत ने संविधान, आंबेडकर जी का अपमान किया। वो कह रहे हैं जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तब आजादी मिली। 

विज्ञापन
delhi assembly election Rahul Gandhi attacked on AAP and Arvind Kejriwal
राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सत्ता संग्राम में उतरे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल के मन में जो भी आता है, कह देते हैं। जब सियासत में आए थे, तो छोटी सी गाड़ी थी। तब कहा था नई तरीके की राजनीति करूंगा और दिल्ली को बदल दूंगा। राहुल गांधी के मुताबिक, एक बार बिजली के पोल पर चढ़ गए थे। लेकिन जब गरीबों को उनकी जरूरत थी तब नहीं दिखे। जब दिल्ली में हिंसा हुई तब कहीं नहीं दिखे। साफ राजनीति का दावा करते थे और सबसे बड़ा शराब घोटाला दिल्ली में हुआ है। यह सच्चाई है कि केजरीवाल शीश महल में रहते हैं।

विज्ञापन

'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'
पटपड़गंज के वेस्ट विनोद नगर और ओखला के जामिया नगर की चुनावी सभाओं में भाजपा पर वार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा व आरएसएस के लोग हैं, जो देश में नफरत और हिंसा फैलाते है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और हमारी विचारधारा है। हम लोग ''नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'' खोलते हैं। हमें नफरत, डर और हिंसा वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए। हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारी लड़ाई संविधान बचाने की'
राहुल गांधी के मुताबिक, हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है। भाजपा ने साफ कहा था कि 400 पार, हम संविधान को बदल देंगे। उनके नेताओं ने कहा कि संविधान को हम बदलेंगे। नई संसद का उद्घाटन होता है तो पीएम मोदी कहते हैं कि राष्ट्रपति उसका उद्घाटन नहीं करेंगी। जबकि इस देश का संविधान सभी को एक समान मानता है। संविधान में लिखा हुआ है कि इस देश में किसी को नहीं डरना चाहिए। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि एक ही अरबपति को सारा-सारा काम पकड़ा देना चाहिए। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाना चाहते हैं। ये आपके पैसे को आपकी जेब से निकालकर अरबपतियों को देना चाहते हैं।

विज्ञापन

आरएसएस पर भी चलाए तीर
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले उन्होंने कहा कि देश को आजादी मोदी के आने के बाद मिली। इसका मतलब मोहन भागवत ने संविधान, आंबेडकर जी का अपमान किया। वो कह रहे हैं जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तब आजादी मिली। राम मंदिर के उद्घाटन में किसी गरीब आदमी आपको नहीं दिखा होगा। हमारी राष्ट्रपति आदिवासी हैं, उनको वहां नहीं जाने दिया गया। नई पार्लियामेंट का उद्घाटन होता है, मोदी जी कहते हैं वो वहां नहीं जाएंगी। संविधान कहता है कि देश के सब लोग समान हैं। कोई कम नहीं है, कोई बड़ा छोटा नहीं है। हिंदुस्तान के सभी नागरिक एक समान हैं।

अरबपतियों के हवाले करना चाहते हैं देश का पैसा
राहुल गांधी ने कहा, ये डर फैलाने का लक्ष्य है। ये हिंदुस्तान का धन अरबपतियों के हवाले करना चाहते हैं। ये आपको लड़ाना चाहते हैं। जो आपका धन है, वो आपकी जेब से निकालकर अरबपतियों को देना चाहते हैं। अडानी, पीएम मोदी के खास मित्र हैं। ये करोड़ों रुपये हैं, असल में ये अडानी की कंपनी है, मगर कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में है।

शराब घोटाले के आर्किटेक्ट ने छोड़ी सीट
पटपडगंज के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी के पक्ष में सभा करते हुए राहुल ने कहा इस सीट पर पहले मनीष सिसोदिया आप प्रत्याशी थे। शराब घोटाले के आर्किटेक्ट ने सीट छोड़ दी। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज के लोगों ने शराब माफियाओं को भगा दिया और अब नफरत फैलाने वालों को भगाना है। पटपड़गंज में नफरत और मोहब्बत के बीच चुनाव है। मोहब्बत में वो ताकत है कि किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि पटपड़गंज में मोहब्बत, कांग्रेस, कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस के लोग जीतेंगे।

बीच में रोका भाषण
राहुल गांधी जिस वक्त भाषण दे रहे थे, तभी नजदीकी मस्जिद में अजान की सुनाई पड़ी। इसी दौरान उन्होंने अपना भाषण रोक दिया। नमाज खत्म होने के बाद में उन्होंने अपनी बात पूरी की।
 

केजरीवाल जरूर मोदी से कांप जाते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओखला की रैली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। राहुल गांधी के मुताबिक, हमें नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। बीजेपी जितनी भी नफरत फैलाए, उतनी ही ज्यादा हम मोहब्बत की दुकान हर गली चौराहे में खोलेंगे। बाकी पार्टी वाले मोदी से डरते या नहीं मैं नहीं जानता लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं।

सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा कि पीएम मोदी शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भीलोगों को जेल में डाल देते हैं। आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? रार्बट वाड्रा को भाजपा से क्लीन चिट कैसे मिल गई? डर और बहादुरी का ज्ञान न दें तो अच्छा है। देश जानता है कि कौन कायर है और कौन बहादुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed