फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election BJP Manifesto Free treatment up to Rs 5 lakh Rs 10000 financial aid to workers

BJP Manifesto: 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, श्रमिकों को 10 हजार वित्तीय सहायता; दिल्ली फतह के लिए किए और क्या वादे

Sat, 25 Jan 2025 05:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

Delhi Assembly Election: अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। 

विज्ञापन
delhi assembly election BJP Manifesto Free treatment up to Rs 5 lakh Rs 10000 financial aid to workers
केंद्रीय मंत्री अमत शाह ने जारी किया संकल्प पत्र 3 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 'संकल्प पत्र' को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र के तीसरा भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया है। 

विज्ञापन

 

'हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं'
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi assembly election BJP Manifesto Free treatment up to Rs 5 lakh Rs 10000 financial aid to workers
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र 3 - फोटो : अमर उजाला

संकल्प पत्र-3 में किए गए कौन-कौन से वायदे
अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को हमारी सरकार आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा 1700 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देंगे साथ ही निर्माण और बेचने का अधिकार दिया जाएगा।
-यमुना रिवर फ्रंट का विकास करेंगे।
-दिल्ली में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज देंगे।
-आयुष्मान योजना का लाभ देंगे।
-युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे।
-13 हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे। 
-दिल्ली की सील दुकानों को छह महीने के अंदर फिर से खुलवाएंगे। 
-दुकानों को फ्री होल्ड करने का काम किया जाएगा।
-गिग श्रमिकों के लिए 5 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृति दी जाएगी।
-श्रमिकों को टूलकिट के लिए 10 हजार की सहायता, पंजीकृत श्रमिकों को लोन और दुर्घटना बीमा।
 

विज्ञापन

भाजपा कोरे वादे नहीं करती
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है और करने वाले कामों की सूची होती है। ये कोरे वादे नहीं होते हैं। 2014 से नरेन्द्र मोदी जी ने देश के अंदर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए, उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। अलग-अलग प्रकार के 1 लाख 8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की बैठक की गई और 41 एलईडी वैन के माध्यम से हमने सुझाव मांगे।

delhi assembly election BJP Manifesto Free treatment up to Rs 5 lakh Rs 10000 financial aid to workers
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र 3 - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल ने पूरे नहीं किए कोई वादे
दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है। केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे। लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।

केजरीवाल कब लगाओगे यमुना में डुबकी
अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था, 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।

बहाने बनाना इनकी फितरत
इन्होंने (केजरीवाल और AAP ने) काम नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम नहीं था क्या? केवल बहाने बनाना इनकी फितरत है। हम महाभारत के प्रसिद्ध पौराणिक महाकाव्य को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए एक भव्य महाभारत कॉरिडोर विकसित करेंगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों के साथ साझेदारी भी करेंगे। 

पीएम मोदी ने देश में पैदा किया नया विश्वास
देश में जहां-जहां चुनाव आया और देश एवं राज्यों की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मैंडेट दिया, वहां डबल इंजन सरकारों ने हर राज्य को बदलने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूरे देश में एक विश्वास पैदा किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को को बरकरार रखते हुए भी सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी विकास संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed