Delhi Assembly Election: इन दो सीटों पर भाजपा ने किया न लड़ने का फैसला, नीतीश कुमार और चिराग पासवान हैं वजह
Delhi Assembly Election: जदयू ने यहां से अपने प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पर एक फिर से भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है।
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गठबंधन की दो पार्टियों जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक-एक सीट दी है। बुराड़ी विधानसभा सीट जदयू के खाते में गई है जबकि देवली विधानसभा सीट लोजपा को मिली है। जदयू ने बुराड़ी में अपने उम्मीदवार के नाम का एलान भी कर दिया है।
जदयू ने यहां से अपने प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पर एक फिर से भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने पिछली बार भी शैलेंद्र कुमार को टिकट दिया था। हालांकि आम आदमी पार्टी के संजीव झा से हार गए थे। वहीं लोजपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है।
भाजपा ने जारी की अपनी अंतिम सूची
भाजपा ने गुरुवार को अपने उम्मीवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी। आज पार्टी ने नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इसमें बवाना से रवींद्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संयज गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर से प्रवीण निमेष को उतारा है।
मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट
दूसरी सूची में किसको मिला कहां से टिकट
नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका से गजेंद्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रि नगर से तिलक राम गुप्ता, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, बल्लीमारा से कमल बागड़ी, मोती नगर से हरीश खुराना, मादीपुर (अजा) से उर्मिला कैलाश गंगवाल, हरिनगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी, ओखला से मनीष चौधरी, कोंडली (अजा) से प्रियंका गौतम, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, सीलमपुर से अनिल गौड़, करावल नगर से कपिल मिश्रा को टिकट मिला था।
| क्रमांक | विधानसभा का नंबर एवं नाम | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 1 | 4 आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
| 2 | 5 बवाना | दीपक चौधरी |
| 3 | 6 रोहिणी | कुलवंत राणा |
| 4 | 11 नांगलोई जाट | मनोज शौकीन |
| 5 | 12 मंगोलपुरी (अजा) | राजकुमार चौहान |
| 6 | 13 रोहिणी | विजयेंद्र गुप्ता |
| 7 | 15 शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
| 8 | 18 मॉडल टाउन | अशोक गोयल |
| 9 | 23 करोल बाग (अजा) | दुष्यंत कुमार गौतम |
| 10 | 24 पटेल नगर (अजा) | राज कुमार आनंद |
| 11 | 27 राजौरी गार्डन | सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा |
| 12 | 30 जनकपुरी | आशीष सूद |
| 13 | 36 बिजवासन | कैलाश गहलोत |
| 14 | 40 नई दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा |
| 15 | 41 जंगपुरा | सरदार तरविंदर सिंह मारवाह |
| 16 | 43 मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
| 17 | 44 आर.के. पुरम | अनिल शर्मा |
| 18 | 45 महरौली | गजेंद्र यादव |
| 19 | 46 छत्तरपुर | करतार सिंह तंवर |
| 20 | 48 अंबेडकर नगर (अजा) | खुशीराम चुनार |
| 21 | 51 कालकाजी | रमेश बिधुड़ी |
| 22 | 53 बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
| 23 | 57 पटपड़गंज | रविंदर सिंह नेगी |
| 24 | 59 विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा |
| 25 | 60 कृष्णा नगर | डॉ. अनिल गोयल |
| 26 | 61 गांधी नगर | सरदार अरविंदर सिंह लवली |
| 27 | 63 सीमापुरी (अजा) | कुमारी रिंकू |
| 28 | 64 रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
| 29 | 66 घोंडा | अजय महावर |