फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election BJP called AAP manifesto a bundle of desperate party

Delhi Polls: भाजपा ने आप के घोषणा पत्र को बताया हताश पार्टी का पुलिंदा, बिधूड़ी बोले- हार देख भयभीत केजरीवाल

Mon, 27 Jan 2025 06:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये का झांसा दिया है जबकि पिछले साल बजट में एक हजार रुपये देने का वादा भी वह पूरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन
delhi assembly election BJP called AAP manifesto a bundle of desperate party
भाजपा ने आप के घोषणा पत्र पर बोला हमला - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को हताश पार्टी का पुलिंदा बताया है। यह भी कहा है कि यह वादा नहीं है, छलावा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी हाल की डर से भयभीत हो गए हैं। उन्हें आभास हो गया है कि वह बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं। इसलिए दिल्ली का खजाना खाली होने के बावजूद जनता से वादे कर रहे हैं जबकि वह पिछले वादों को ही पूरा नहीं कर पाए। जनता को भयभीत कर रहे हैं कि दी जा रही सुविधाएं बंद हो जाएंगी जबकि प्रधानमंत्री ने वादा किया है कि किसी तरह की जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन

2100 रुपये का झांसा दिया
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये का झांसा दिया है जबकि पिछले साल बजट में एक हजार रुपये देने का वादा भी वह पूरा नहीं कर पाए। पंजाब में तीन साल पहले यही वादा करके चुनाव जीते लेकिन वहां की जनता कह रही है कि उनके साथ धोखा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल से नहीं बनाया राशन कार्ड
पानी के बिल माफ करने की योजना दो साल पहले भी घोषित की थी लेकिन बिल माफ नहीं किए। 10 सालों से दिल्ली के गरीबों का राशन कार्ड नहीं बनाया और अब फिर वादा कर रहे हैं। दिल्ली की सीवर व्यवस्था चौपट हो गई है और वे ओवरफ्लो कर रहे हैं। 24 घंटे साफ और यमुना में डुबकी लगाने के उनके वादे उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त ही याद आते हैं। दिल्ली का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है और उसके पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने तक का पैसा नहीं हैं।

विज्ञापन

आप ने पूरी की औपचारिकता
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में नया कुछ भी नहीं। पुरानी बातों को दोहराकर घोषणा पत्र जारी करने की औपचारिकता पूरी की गई है। आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। दिल्ली को विकसित बनाने की योजना सिर्फ भाजपा के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed