{"_id":"67a2f10b70fd31cbc70ff035","slug":"delhi-assembly-election-2025-voting-updates-hot-seats-vote-percentage-aap-congress-bjp-news-in-hindi-2025-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election: दिल्ली की इन हॉट सीटों पर रही नजर...दांव पर है बड़े नेताओं की साख; देखें कहां हुआ कितना मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election: दिल्ली की इन हॉट सीटों पर रही नजर...दांव पर है बड़े नेताओं की साख; देखें कहां हुआ कितना मतदान
Wed, 05 Feb 2025 10:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:43 PM IST
सार
Delhi Vidhan Sabh Chunav 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान खत्म हो चुका है। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। पढ़ें दिल्ली इन हॉट सीटों पर कितना मतदान हुआ
विज्ञापन
Delhi Election 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विधानसभा को लेकर मतदान समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक 59.24 फीसद मतदान हुआ है। बीते 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.55 फीसद मतदान हुआ था।
अधिकारियों के मुताबिक, नियत समय 6 बजे तक यदि कोई शख्स लाइन में लगा होता है तो वह मतदान करता है। इसके लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाता है। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीट पर पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं। आइए जानते हैं हॉट सीट पर अब तक कितना मतदान हुआ है।

Delhi Assembly Election
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी ओर दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस बार कांग्रेस टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे उम्मीदवार प्रवेश वर्मा हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। खास बात ये है कि प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित दोनों पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं।
नई दिल्ली सीट पर 54.27 फीसदी मतदान हुआ।
दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है: सीएम आतिशी
Delhi Assembly Election
- फोटो : अमर उजाला
इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा, "दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं।
कालकाजी विधानसभा सीट पर 54.59 फीसदी मतदान हुआ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा, "दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं।
कालकाजी विधानसभा सीट पर 54.59 फीसदी मतदान हुआ।
Delhi Assembly Election
- फोटो : अमर उजाला
जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उम्मीदवार हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार हैं। सिसोदिया के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है।
जंगपुरा विधानसभा सीट पर 57.42 फीसदी मतदान हुआ।
जंगपुरा विधानसभा सीट पर 57.42 फीसदी मतदान हुआ।
Delhi Assembly Election
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। कपिल मिश्रा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज त्यागी से है। कांग्रेस ने डॉ. पीके मिश्रा को इस सीट से टिकट दिया है।
करावल नगर सीट पर 64.44 फीसदी मतदान हुआ।
करावल नगर सीट पर 64.44 फीसदी मतदान हुआ।
Delhi Assembly Election
- फोटो : अमर उजाला
ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान मैदान में हैं। भाजपा ने मनीष चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है। वह पार्षद हैं। उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
ओखला विधानसभा सीट पर 54.90 फीसदी मतदान हुआ।
ओखला विधानसभा सीट पर 54.90 फीसदी मतदान हुआ।
Delhi Assembly Election
- फोटो : अमर उजाला
पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली की चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल है। इस सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूदा विधायक हैं। हालांकि, इस बार सिसोदिया पटपड़गंज की जगह जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। मनीष सिसोदिया का जगह पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है।
भाजपा ने यहां से एक बार फिर रवीन्द्र सिंह नेगी को टिकट दिया है। नेगी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। इसलिए पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। वे विनोद नगर वार्ड-198 से निगम पार्षद भी रह चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में यहां से विधायक रह चुके अनिल कुमार एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर 57.74 फीसदी मतदान हुआ।