फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2025 Competition tough this time on Timarpur assembly seat

Delhi Polls: तीमारपुर सीट.... बिट्टू इस बार आप से, भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी कौन, जीत का सेहरा किसके सिर?

Wed, 25 Dec 2024 10:58 AM IST
विजय पुंडीर नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

भाजपा इस बार बीते दो चुनावों से लगातार मिल रही शिकस्त को जीत में बदलने की कोशिश करेगी। वहीं, कांग्रेस 2013 में मिले सियासी वनवास से वापसी के लिए मैदान में होगी। वहीं, आप लगातार तीसरी बार जीत की सेहरा बांधने के लिए जोर लगाएगी।

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 Competition tough this time on Timarpur assembly seat
Delhi Assembly Election 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीमारपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडेय ने जिन भाजपा प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को 2020 हराया था, वही इस बार आप के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन

वहीं, भाजपा व कांग्रेस ने इस सीट से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा इस बार बीते दो चुनावों से लगातार मिल रही शिकस्त को जीत में बदलने की कोशिश करेगी। वहीं, कांग्रेस 2013 में मिले सियासी वनवास से वापसी के लिए मैदान में होगी। वहीं, आप लगातार तीसरी बार जीत की सेहरा बांधने के लिए जोर लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, तीमारपुर विधान सभा का गठन 1993 में ही हुआ था। पहले चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। इसके बाद भाजपा इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी है। 1998 से 2008 के बीच लगातार तीन बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 2013 में सियासत में भाजपा ने जीत हासिल की। इसके बाद लगातार दो बार इस सीट पर आप काबिज रही। 2020 विधान सभा चुनाव में आप के दिलीप पांडेय ने भाजपा के प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को करारी शिकस्त दी थी। इस बार बिट्टू आप के साथ हैं और पार्टी ने इनको इसी सीट से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

सियासी आंकड़े

1993 विधानसभा चुनाव

  • जीत : भाजपा के राजेंद्र गुप्ता 
  • हार : कांग्रेस के हरिशंकर गुप्ता।

1998 विधानसभा चुनाव

  • जीत : कांग्रेस के जगदीश आनंद।
  • हार : भाजपा के रघुवष सिंघल।

2003 विधानसभा चुनाव

  • जीत : कांग्रेस के सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू।
  • हार : भाजपा के राजेंद्र गुप्ता।

2008 विधानसभा चुनाव

  • जीत : कांग्रेस के सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू।
  • हार : भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री।

2013 विधानसभा चुनाव 

  • जीत : भाजपा के राम कृष्ण सिंघल।
  • हार : आप के जगदीप राणा।

2015 विधानसभा चुनाव 

  • जीत : आप के पंकज पुष्कर।
  • हार : बीजेपी की रजनी अब्बी।

2020 विधानसभा चुनाव

  • जीत : आप के दिलीप पांडेय।
  • हार : बीजेपी के सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू।

समस्याओं की भी भरमार
विधानसभा से गुजरने वाले रिंग रोड पर वाहन सरपट दौड़ते हैं, लेकिन अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक दम तोड़ देता है। यहां पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं। पार्किंग की भी समस्या बाकी दिल्ली से अलग नहीं है। सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े रहते हैं। वजीराबाद की कॉलोनियों में साफ-सफाई अहम मुद्दे हैं। इसी तरह डीडीए के मुखर्जी नगर एसएफएस सोसायटी और सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट जैसे पॉश इलाके में भी पीने का पानी गंदा रहता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed