फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: नामांकन के लिए केजरीवाल ने किया 6 घंटे इंतजार...कमांडो सुरेंद्र को मिला टिकट

Tue, 21 Jan 2020 07:24 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Jan 2020 07:24 PM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर्चा भरने जामनगर हाउस पहुंचे लेकिन उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्हें टोकन नंबर 45 दिया गया और घंटों इंतजार करते रहे। इसे लेकर आप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को नामांकन से रोकने की कोशिश हो रही है। हालांकि 6 घंटे बाद उनका नंबर आया और उन्होंने नामांकन भर दिया। यहां पढ़ें दिल्ली विधानसभा चुनाव की हर हलचल:

विज्ञापन
Delhi Election 2020 Live: Arvind Kejriwal Nomination: live and updates AAP BJP Congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:28 PM, 21-Jan-2020
एनसीपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कमांडो सुरेंद्र सिंह को दिल्ली कैंट से टिकट मिला। 
 
 
06:20 PM, 21-Jan-2020
छह घंटे के इंतजार के बाद आया केजरीवाल का नंबर 

छह घंटे के इंतजार के बाद आया केजरीवाल का नंबर, नामांकन दाखिल किया। वह दोपहर करीब 12 बजे नामांकन के लिए जामनगर हाउस पहुंचे थे, लेकिन अन्य उम्मीदवारों की भीड़ की वजह से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि आप नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि केजरीवाल को नामांकन से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 
 

 
विज्ञापन
05:09 PM, 21-Jan-2020
नामांकन के लिए केजरीवाल के लंबा इंतजार करने को लेकर आप ने भाजपा को निशाना बनाया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल को पर्चा भरने से रोका जा रहा है। लेकिन भाजपा की साजिश कामयाब नहीं होगी। 
 
03:40 PM, 21-Jan-2020

अनिल वाजपेयी ने भरा परचा

गांधी नगर से भाजपा उम्मीदवार अनिल वाजपेयी ने गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। अनिल वाजपेयी आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में आए हैं। आप से भाजपा में चले जाने के बाद इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अनिल वाजपेयी 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर गांधी नगर से विधायक चुने गए थे। इसबार वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

03:35 PM, 21-Jan-2020
जजपा नहीं लड़ेगी दिल्ली चुनाव 

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री व जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। 
 
 
03:06 PM, 21-Jan-2020
सौरभ बोले, भाजपा कर रही साजिश

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- करीब 35 उम्मीदवार बिना उचित नामांकन दस्तावेज के आरओ ऑफिस में बैठे हैं। वे इस बात पर अड़े हैं कि उनके दस्तावेज पूरे होने के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। ये लोग सीएम केजरीवाल को नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। इन सबके पीछे भाजपा है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 21-Jan-2020

लोगों की भागीदारी देख कर खुश हूं: केजरीवाल

नामांकन भरने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टोकन संख्या 45 है। पर्ची भरने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आज कई लोगों को नामांकन भरना है। मुझे खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग लोकतांत्रिक प्रकिया में भाग ले रहे हैं।
 
 
02:28 PM, 21-Jan-2020

आप विधायक सुरेंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी विधायक सुरेंदर सिंह ने मंगलवार को ट्विटर कर कहा कि मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज मैं बहुत दुखी हूं, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। मालूम हो कि टिकट के लिए पार्टी की तरफ से इंकार किए जाने के बाद सुरेंदर सिंह ने कहा था कि वो या तो किसी दूसरी पार्टी से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
 

 
01:20 PM, 21-Jan-2020

गठबंधन पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने उठाया सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हुए गठबंधन पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस गठबंधन के बारे में पूछा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश भर में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लोग केंद्र सरकार से आक्रोशित हैं, तो दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी ने भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला कैसे लिया। 

 
12:01 PM, 21-Jan-2020
केजरीवाल भरेंगे नामांकन

नामांकन का आज आखिरी दिन है। केजरीवाल परिवार के साथ नामांकन के लिए जामनगर हाउस पहुंचे। इस दौरान अन्य उम्मीदवारों ने इस बात पर उनका विरोध किया कि उन्हें पहले जाने दिया गया। कुछ देर अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
 
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि कल देरी होने के कारण नामांकन नहीं कर पाया था। 5 साल की यात्रा शुरू हो रही है। सभी मुझे हराने में लगे हैं। मैं भ्रष्टाचार को हराने में लगा हूं। सभी पार्टियां मेरे खिलाफ एक हो गई हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed