Delhi Election 2020: नामांकन के लिए केजरीवाल ने किया 6 घंटे इंतजार...कमांडो सुरेंद्र को मिला टिकट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर्चा भरने जामनगर हाउस पहुंचे लेकिन उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्हें टोकन नंबर 45 दिया गया और घंटों इंतजार करते रहे। इसे लेकर आप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को नामांकन से रोकने की कोशिश हो रही है। हालांकि 6 घंटे बाद उनका नंबर आया और उन्होंने नामांकन भर दिया। यहां पढ़ें दिल्ली विधानसभा चुनाव की हर हलचल:
लाइव अपडेट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कमांडो सुरेंद्र सिंह को दिल्ली कैंट से टिकट मिला।
Nationalist Congress Party (NCP) releases names of seven candidates for #DelhiElections2020 . AAP's sitting MLA from Delhi Cantt - Commando Surender Singh (who has resigned from AAP) has been fielded from the constituency by the party. pic.twitter.com/LbDoSvW9h1
— ANI (@ANI) January 21, 2020
छह घंटे के इंतजार के बाद आया केजरीवाल का नंबर, नामांकन दाखिल किया। वह दोपहर करीब 12 बजे नामांकन के लिए जामनगर हाउस पहुंचे थे, लेकिन अन्य उम्मीदवारों की भीड़ की वजह से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि आप नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि केजरीवाल को नामांकन से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
Delhi CM and AAP candidate from New Delhi constituency, Arvind Kejriwal leaves from the office of the Returning Officer after filing his nomination for #DelhiElections2020 pic.twitter.com/HHwtytm1qD
— ANI (@ANI) January 21, 2020
बीजेपी ने @ArvindKejriwal से पहले आज 45 उम्मीदवार पर्चे भरने के लिए लाइन में लगा दिए हैं. चुनाव आयोग जानबूझकर हर उम्मीदवार को आधा या एक घंटा दिए जा रहा है, जिसके काग़ज़ पूरे नही है उसे भी, जिसके प्रस्तावक नही है उनको भी, ताकि @ArvindKejriwal को पर्चा भरने से रोका जा सके. https://t.co/obLA4RpekV
— Manish Sisodia (@msisodia) January 21, 2020
अनिल वाजपेयी ने भरा परचा
गांधी नगर से भाजपा उम्मीदवार अनिल वाजपेयी ने गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। अनिल वाजपेयी आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में आए हैं। आप से भाजपा में चले जाने के बाद इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अनिल वाजपेयी 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर गांधी नगर से विधायक चुने गए थे। इसबार वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री व जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।
Haryana Deputy Chief Minister & JJP chief Dushyant Chautala: Jannayak Janata Party will not contest #DelhiAssemblyElections2020. pic.twitter.com/HiEcsxceaP
— ANI (@ANI) January 21, 2020
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- करीब 35 उम्मीदवार बिना उचित नामांकन दस्तावेज के आरओ ऑफिस में बैठे हैं। वे इस बात पर अड़े हैं कि उनके दस्तावेज पूरे होने के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। ये लोग सीएम केजरीवाल को नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। इन सबके पीछे भाजपा है।
AAP's Saurabh Bharadwaj: Around 35 candidates are sitting at RO office without proper nomination papers,even without names of 10 proposers.They're insisting unless their papers are complete&file nomination,they won't allow CM Kejriwal to file nomination.BJP is behind these people pic.twitter.com/ykEysHoG45
— ANI (@ANI) January 21, 2020
लोगों की भागीदारी देख कर खुश हूं: केजरीवाल
Delhi CM and Aam Aadmi Party (AAP) candidate from New Delhi seat, Arvind Kejriwal at the Returning Officer's office, as he is yet to file his nomination. His token number is 45. #DelhiElections2020 https://t.co/I6av2vXvUp pic.twitter.com/gMWYMojDMW
— ANI (@ANI) January 21, 2020
आप विधायक सुरेंदर सिंह ने दिया इस्तीफा
Former Aam Aadmi Party leader and Former NSG Commando Surender Singh: I am fighting elections on NCP ticket. I got offer to fight elections from all parties but I chose NCP. I will reveal more information tomorrow. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/2NU7HbzmOj
— ANI (@ANI) January 21, 2020
गठबंधन पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने उठाया सवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हुए गठबंधन पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस गठबंधन के बारे में पूछा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश भर में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लोग केंद्र सरकार से आक्रोशित हैं, तो दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी ने भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला कैसे लिया।Pavan K. Varma, National Gen Secy of Janata Dal (United): I've written to CM Nitish Kumar today asking him how JD(U) has formed an alliance with BJP for #DelhiElections, given his own views on BJP&the massive national outrage against divisive CAA,NPR&NRC scheme pic.twitter.com/RwTb6BTYHa
— ANI (@ANI) January 21, 2020
नामांकन का आज आखिरी दिन है। केजरीवाल परिवार के साथ नामांकन के लिए जामनगर हाउस पहुंचे। इस दौरान अन्य उम्मीदवारों ने इस बात पर उनका विरोध किया कि उन्हें पहले जाने दिया गया। कुछ देर अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि कल देरी होने के कारण नामांकन नहीं कर पाया था। 5 साल की यात्रा शुरू हो रही है। सभी मुझे हराने में लगे हैं। मैं भ्रष्टाचार को हराने में लगा हूं। सभी पार्टियां मेरे खिलाफ एक हो गई हैं।