AAP विधायक और उनके पति पर प्रताड़ना का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा की उपसभापति और शालीमार बाग से आप की विधायक वंदना कुमारी एक विवाद मे फंस गई हैं। वंदना कुमारी और उनके पति पर स्कूल प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप लगा है।
शिकायत के आधार पर वंदना कुमारी और उनके पति सज्जन कुमार और उनके पीए संजय मिश्रा पर आईपीसी की धारा 186, 353, 506 और 35 के तहत केस दर्ज किया गया।
इन तीनों पर प्रताड़ना और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली प्रिंसिपल का कहना है कि एक बच्चे के एडमिशन के लिए उन लगातार राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है।
गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी
शालीमार बाग स्थित सर्वोदय विद्यालय के प्रिंसिपल रंजीत सिंह ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर बताया था कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।
प्रिंसीपल ने बताया कि बुधवार को सज्जन कुमार ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने जिसकी सिफारिश की थी उसका एडमिशन अभी तक क्यों नहीं हुआ।
प्रिंसीपल ने उन्हें ऑफिस में आकर इस बारे में बात करने का अनुरोध किया। ऑफिस में आते ही वह जोर आवाज में बात करने लगे। प्रिंसिपल का आरोप है कि सज्जन कुमार ने उनकी एक न सुनी।
प्रिंसिपल ने रिकॉर्ड की सारी बात
उन्होंने प्रिंसिपल को धमकी दी कि या तो वह वीआरएस ले लें या फिर उन्हें अपनी नौकरी के हाथ धोना पड़ेगा। सर्वोदय स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।
हालांकि इस मामले में वंदना कुमारी के पति सज्जन कुमार का कहना है कि जब एक छात्र ने स्कूल में एडमिशन के आवेदन किया तो उससे कहा गया कि वह किसी का रेफरेंस लेकर आए।
उनकी पत्नी वंदना कुमारी ने बच्चे के लिए रेफरेंस लेटर दे दिया लेकिन इसके बाद भी उसे एडमिशन नहीं मिला। सज्जन कुमार का कहना है कि जब वह इस बारे में बात करने स्कूल गए तो प्रिंसिपल ने उनके साथ बदसलूकी की।