{"_id":"5c6f3506bdec22271f343114","slug":"delhi-assembly-budget-session-will-be-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज, 26 फरवरी को बजट पेश करेगी केजरीवाल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज, 26 फरवरी को बजट पेश करेगी केजरीवाल सरकार
Fri, 22 Feb 2019 05:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत शुक्रवार से हो रही है। सात दिवसीय सत्र में दिल्ली की आप सरकार 26 फरवरी को अपना आखिरी बजट पेश करने के अलावा गुजरे वित्तीय वर्ष की आर्थिक सर्वेक्षण भी पटल पर रखेगी। वहीं, सदन की वित्तीय समितियों का भी गठन होगा। मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल सदन में लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति व सरकारी उपक्रम समिति के गठन का प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
बजट सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी। सुबह 11 बजे उपराज्यपाल का सदन में अभिभाषण होगा। इसके खत्म होने के बाद आधे घंटे तक कार्यवाही स्थगित रहेगी। फिर दुबारा सदन में चर्चा शुरू होगी। इस दौरान उपराज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव आएगा।
विज्ञापन
23 को उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार का आउटकम बजट पेश करेंगे। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष में घोषित योजनाओं की जमीनी हकीकत के बार में सदन को बताया जाएगा। सत्र के तीसरे दिन 25 फरवरी को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण सदन में रखेगी। 26 फरवरी को दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। बजट पर 27 और 28 फरवरी की चर्चा के बाद इसे पास किया जाएगा।
विज्ञापन
लोक लुभावन हो सकता है आप सरकार का आखिरी बजट
आप सरकार अपना आखिरी बजट पेश करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार का बजट चुनावी होगा। इसमें लोक लुभावन योजनाओं को एलान सरकार कर सकती है। खासतौर से कच्ची कालोनियों के विकास कार्यों पर बड़ी मात्रा में बजटीय आवंटन होने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग तबकों को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं घोषित कर सकती है। सरकार की कोशिश हर वर्ग को खुश करने की होगी। पिछले सालों की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा बजटीय आवंटन शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन पर होगा।
सेवा विभाग व पूर्ण राज्य के दर्जे का मसला उठने की उम्मीद
दिल्ली का बजट सत्र इस बार हंगामेदार रहने वाला है। विपक्ष सरकार को उसकी अधूरी योजनाओं के सहारे घेरने की कोशिश करेगा। वहीं, सत्ता पक्ष सेवा विभाग के मसले पर विपक्ष समेत केंद्र सरकार को घेरेगी। दिलचस्प यह कि बजट सत्र उस वक्त हो रहा है, जब आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करने जा रही है। ऐसे में आप विधायक सदन में पूर्ण राज्य के मसले पर भाजपा पर हमलावर हो सकते हैं।