फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Arrested the accused of smuggling arms from Lucknow had supplied 100 pistols

Delhi: लखनऊ से हथियार तस्करी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, 100 पिस्टल की कर चुका था सप्लाई

Tue, 05 Jul 2022 08:20 PM IST
anurag saxena अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:20 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह लखनऊ के मुजफ्फर लारी नामक हथियार तस्कर से पिस्टल लाता था। इनको वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी के अलग-अलग गैंगस्टरों को भी सप्लाई करता था। आरोपी अब तक 100 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन
Delhi Arrested the accused of smuggling arms from Lucknow had supplied 100 pistols
हथियार तस्करी का आरोपी अब्दुल्ला पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिला की प्रसाद नगर थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जो लखनऊ से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान हापुड़ निवासी अब्दुल्लाह (25) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चार पिस्टल बरामद हुईं।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह लखनऊ के मुजफ्फर लारी नामक हथियार तस्कर से पिस्टल लाता था। इनको वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी के अलग-अलग गैंगस्टरों को भी सप्लाई करता था। आरोपी अब तक 100 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुका है। हर पिस्टल सप्लाई करने पर उसे पांच हजार रुपये मिलते थे। पुलिस अब्दुल्लाह से पूछताछ कर मुजफ्फर लारी की तलाश कर रही है। एक टीम को लखनऊ भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Delhi Arrested the accused of smuggling arms from Lucknow had supplied 100 pistols
बरामद पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से बदमाश वारदातों को अंजाम देने में बढ़िया क्वालिटी के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में इस पर लगाम लगाने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस कड़ी में जांच करते हुए प्रसाद नगर थाने की टीम को सूचना मिली कि हथियार तस्करी करने वाले एक बदमाश झील पार्क इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11.40 बजे टीम ने पार्क में एक आरोपी की पहचान की। उसने कपड़े का थैला लिया हुआ था। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागना शुरू कर दिया। पीछा कर आरोपी अब्दुल्लाह को काबू किया गया। उसके थैले की तलाशी लेने पर उसमें चार पिस्टल बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दिल्ली में एक व्यक्ति को हथियार सप्लाई करने आया था। पुलिस अब्दुल्लाह से पूछताछ कर उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिसे वह हथियार सप्लाई करने वाला था।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अब्दुल्लाह ने बताया कि वह मूलरूप से हापुड़ का रहने वाला है। चार साल पहले जब इसकी मां की मौत हुई तो इसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। इस बात से परिवार में कलह हो गई। करीब डेढ़ साल पूर्व अब्दुल्लाह ने अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद वह लखनऊ पहुंचा और मुजफ्फर लारी के संपर्क में आया। मुजफ्फर लारी ने अब्दुल्लाह को लालच देकर उसे हथियार सप्लाई करने के लिए कहा। बाद में आरोपी दिल्ली-एनसीआर और यूपी में मुजफ्फर के बताए लोगों को हथियार सप्लाई करने लगा। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed