फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI is 424 Meteorological Department issued yellow alert of fog for friday

पंजाब-हरियाणा का जमा 'जहर' पहुंच रहा दिल्ली : राजधानी का AQI 424, मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया यलो अलर्ट

Fri, 15 Nov 2024 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Nov 2024 01:07 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Delhi AQI is 424 Meteorological Department issued yellow alert of fog for friday
सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा गुरुवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में हवा की गति व दिशा बदलने से वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बरकरार है। गुरुवार को सीजन में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 424 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में छह सूचकांक की वृद्धि देखने को मिली। इससे हवा और दमघोंटू हो गई है। हालांकि, कोहरा व स्मॉग से मामूली राहत मिली। इससे पालम हवाई अड्डे पर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। यहां सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक सबसे कम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। हवा की गति में सुधार के बाद साढ़े नौ बजे दृश्यता 500 मीटर हो गई। उधर, सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह सात से आठ बजे तक सबसे कम दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में बिगड़कर एक घंटे बाद 250 मीटर हो गई। हालांकि, मुख्य रूप से धुंध की स्थिति रही।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घने से घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 16 इलाकों में हवा अति गंभीर, नौ इलाकों में हवा गंभीर, छह इलाकों में बेहद खराब और एक इलाके में हवा खराब रही। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार दिन भर दृश्यता कम होने और घने कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिन में सूरज बादलों के बीच छुपा रहा। इससे ठीक तरह से धूप नहीं निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर स्मॉग की चादर छाई रही
धुंध व स्मॉग की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। वहीं, लोगों को वाहनों की हैडलाइट्स ऑन करके सफर करना पड़ा। उधर, हवा की सेहत गंभीर होने के साथ ही लोगों को दमघोंटू हवाओं में सांस लेना पड़ा। कोहरे के साथ प्रदूषकों के मिलने से दिल्ली में दिन भर स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को दूर तक देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने लगी है। इससे दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा के ऊपर जमा हुआ प्रदूषण दिल्ली की तरफ रुख कर गया है। इस दौरान सतह पर चलने वाली हवाओं की गति भी धीमी रही। इससे प्रदूषक दूर तक नहीं फैल सके और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed