फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI Air remains in very poor category air quality index crosses 400 in 10 areas

Delhi Air Quality: बेहद खराब श्रेणी में हवा बरकरार, 10 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार; शनिवार तक राहत नहीं

Wed, 27 Dec 2023 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Dec 2023 08:24 PM IST
सार

दिनभर धूप पूरी तरह से नहीं खिली। वहीं, 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा 25 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार व एक इलाके में खराब श्रेणी में रहा।

विज्ञापन
Delhi AQI Air remains in very poor category air quality index crosses 400 in 10 areas
Delhi Air Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 380 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार के मुकाबले तीन सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ घना कोहरा देखने को मिला। दिनभर धूप पूरी तरह से नहीं खिली। वहीं, 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा 25 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार व एक इलाके में खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश शनिवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति कम होने से व हवा में नमी बढ़ने से प्रदूषण संघन हो रहा है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। गुरुवार को हवा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशाओं से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार की हवा रही अधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें आनंद विहार में सर्वाधिक 460 एक्यूआइ्र दर्ज किया गया। नेहरू नगर में 430, द्वारका सेक्टर-8 व वजीरपुर में 426, पटपड़गंज में 420, ओखला फेज-2 व पंजाबी बाग में 417 व जहांगीरपुरी में 409 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी है। साथ ही, 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें विवेक विहार में अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 399 रहा। डॉ. करणी शूटिंग रेंज व अशोक विहार में 390, सीरीफोर्ट में 389, नरेला, आईटीओ व बवाना में 385, आईजीआई टर्मिनल-3 में 383 व नॉर्थ कैंपस में 378 सूचकांक दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा डीटीयू गार्डन में 296 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह खराब श्रेणी है।

विज्ञापन

एनसीआर में नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई सर्वाधिक 385 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। गाजियाबाद में 362, ग्रेटर नोएडा में 353, फरीदाबाद में 329 व गुरुग्राम में 313 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed